Vidur Niti In Hindi: जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आज भी महात्मा विदुर की नीतियों का पालन किया जाता हैं। यदि विदुर नीतियों की गांठ बांध ली जाए, तो जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बरकरार रहेगी। महाराजा धृतराष्ट्र के छोटे भाई महात्मा विदुर महाभारत के महत्वपूर्ण पात्रों में से एक थे। बता दें, वह बहुत ही बुद्धिमान और दूरदर्शी व्यक्ति थे। उन्होंने महाराजा धृतराष्ट्र के साथ मिलकर धन, गृहस्थ, राजनीति जैसे सभी विषयों पर अपने विचारों को व्यक्त किया हैं। इन्हीं बातों का संकलन ही विदुर नीति हैं। आज भी हम सभी जीवन में विदुर नीति को अपनाते हैं। इन नीतियों में कई बातों का जिक्र किया गया है जिनका हमारे दिनचर्या में भी अधिक महत्व है। विदुर जी ने अपने नीति शास्त्र में मनुष्य में मौजूद कमियों का जिक्र भी किया है, जिस कारण वह अपना लक्ष्य प्राप्त करने में असफल हो जाता है। इन कमियों के कारण ही उसके जीवन में भी कई बाधाएं आती हैं। आइए इस लेख के माध्यम से उन कमियों के बारे में जान लेते हैं।
Vidur Niti: जीवन में इन कमियों के कारण नहीं मिलती सफलता, जानिए क्या कहती है विदुर नीति
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:20 AM IST
सार
जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आज भी महात्मा विदुर की नीतियों का पालन किया जाता हैं। यदि विदुर नीतियों की गांठ बांध ली जाए, तो जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बरकरार रहेगी।
विज्ञापन