Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
75th Independence Day From hockey gold to Neeraj Chopra gold 10 memorable moments in sports after Independence
{"_id":"62f8e66969d5815b3f097382","slug":"75th-independence-day-from-hockey-gold-to-neeraj-chopra-gold-10-memorable-moments-in-sports-after-independence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"76th Independence Day: 1948 में हॉकी के गोल्ड से लेकर नीरज चोपड़ा के स्वर्ण तक, देखें खेलों में 10 यादगार पल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
76th Independence Day: 1948 में हॉकी के गोल्ड से लेकर नीरज चोपड़ा के स्वर्ण तक, देखें खेलों में 10 यादगार पल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 15 Aug 2022 09:39 AM IST
सार
1948 ओलंपिक में हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत से लेकर टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के जेवलिन में स्वर्ण जीतने तक देश ने क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में कई यादगार पल देखें। हमने उन्हीं में से 10 सबसे बेहतरीन पलों का संकलन किया है।
विज्ञापन
1 of 11
1948 में भारतीय हॉकी टीम और 2021 में नीरज चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
भारत ने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं। इस दौरान 1947 से अब तक देश ने कई क्षेत्रों में यादगार सफलता हासिल की। खेल भी उसी का एक हिस्सा है। 1948 ओलंपिक में हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत से लेकर टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के जेवलिन में स्वर्ण जीतने तक देश ने क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में कई यादगार पल देखें। हमने उन्हीं में से 10 सबसे बेहतरीन पलों का संकलन किया है।
Trending Videos
1. भारत ने अंग्रेजों को उन्हीं के घर में रौंदा (ओलंपिक 1948)
2 of 11
1948 ओलंपिक में स्वर्ण जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
1947 में आजादी मिलने के बाद भारत अगले साल ओलंपिक में उतरा। लंदन में हुए इन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने मेजबान ब्रिटेन की टीम को हराकर ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीत लिया। यह भारत का 1948 ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक जीता था। साथ ही आजादी का बाद ओलंपिक खेलों में भी पहला गोल्ड था। भारत ने ब्रिटेन को 4-0 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
2. मिल्खा सिंह 0.1 सेकंड से पदक चूके (1960 ओलंपिक)
3 of 11
मेरठ: मिल्खा सिंह
- फोटो : amar ujala
मिल्खा सिंह 400 मीटर दौड़ के फाइनल में पदक के दावेदार थे। उन्होंने शानदार तरीके से दौड़ की शुरुआत की और बढ़त बना ली। 250 मीटर तक वह आगे थे। उसके बाद वह धीमे हो गए। उनके विपक्षी उनसे आगे हो गए। मिल्खा सिंह इतिहास रचते-रचते रह गए। वह 0.1 सेकंड से पदक से चूक गए और चौथे स्थान पर रहे। वह पदक से भले ही चूक गए, लेकिन उन्होंने इस खेल के प्रति लाखों लोगों को प्रेरित किया।
3. फुटबॉल में गोल्ड (1962 एशियन गेम्स)
4 of 11
1962 एशियन गेम्स में भारतीय फुटबॉल टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने दक्षिण कोरिया से 2-0 से हार के साथ अपने ग्रुप में शुरुआत की, लेकिन फिर थाईलैंड और जापान को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। वहां दक्षिण वियतनाम को 3-2 से हराने के बाद टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई। कोरिया के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं था। दोनों टीमों के बीच मैच के दौरान लगातार बहस देखने को मिली। उस मैच को भारत ने अंत में 2-1 से जीत लिया।
विज्ञापन
4. पीटी उषा को चार स्वर्ण पदक (1986 एशियन गेम्स)
5 of 11
पीटी उषा
- फोटो : सोशल मीडिया
जब 1986 में सियोल में एशियाई खेल शुरू हुए तब तक 22 वर्षीय पीटी उषा स्टार बन चुकी थीं। उन्होंने सियोल में धमाल मचा दिया। उषा ने 200 मीटर, 400 मीटर, 400 मीटर बाधा दौड़ और 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इसके अलावा 100 मीटर में उन्हें रतज पदक से संतोष करना पड़ा था। उषा कोरिया में स्टार से सुपरस्टार बन गईं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।