Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Anshu Malik to Manu bhaker and jeremy Lalrinnunga these Khelo India Games stars are winning medals for india
{"_id":"63cd239cb55a9862306aa7cd","slug":"anshu-malik-to-manu-bhaker-and-jeremy-lalrinnunga-these-khelo-india-games-stars-are-winning-medals-for-india-2023-01-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Khelo India Games: अंशु मलिक से लेकर मनु भाकर तक, खेलो इंडिया गेम्स से मिले ये एथलीट देश के लिए कर रहे कमाल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Khelo India Games: अंशु मलिक से लेकर मनु भाकर तक, खेलो इंडिया गेम्स से मिले ये एथलीट देश के लिए कर रहे कमाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 22 Jan 2023 05:23 PM IST
सार
भारत सरकार ने हर खेल के युवा खिलाड़ियों की पहचान के लिए खेलो इंडिया यूथ गेम्स स्कीम शुरू की थी और अब इसका फायदा भी दिखने लगा है। अंशु मलिक और मनु भाकर जैसे खिलाड़ी भी खेलो इंडिया गेम्स से ही चमके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चौथे संस्करण का आयोजन मध्यप्रदेश में हो रहा है। 2018 में पहली बार खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का आयोजन हुआ था। इसके बाद से लगातार खेलो इंडिया गेम्स का आयोजन हो रहा है। खेलो इंडिया गेम्स में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अगले आठ साल तक भारत सरकार हर साल पांच लाख रुपये देती है। इससे खिलाड़ियों को अपना करियर बनाने में मदद मिलती है। अब तक कई खिलाड़ी खेलों इंडिया गेम्स के जरिए सुर्खियों में आए हैं और देश के लिए पदक भी जीत चुके हैं। हम यहां ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी प्रतिभा खेलो इंडिया गेम्स के जरिए सभी के सामने आई।
अंशु मलिक (कुश्ती)
2 of 6
अंशु मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
अंशु मलिक के नाम एशियाई कैडेट चैंपियनशिप में दो पदक हैं। इसके अलावा, वह 57 किग्रा में जूनियर एशियन वेट क्लास चैंपियन हैं। अंशु के चाचा और पिता भी खेलों से जुड़े रहे हैं, लेकिन उन्हें अलग पहचान दिलाने में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का बड़ा योगदान है। अंशु आने वाले समय में देश के लिए कई पदक जीत सकती हैं।
मनु भाकर (शूटिंग)
3 of 6
मनु भाकर
- फोटो : twitter@Media_SAI
दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर मुन भाकर चर्चा में आई थीं। इस युवा शूटर से देश को काफी उम्मीदें हैं। मन भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही एक घंटे से भी कम समय में दो जूनियर राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़े थे। मनु ने 2018 में सीनियर और जूनियर स्तर पर सभी आईएसएसएफ विश्व कप के साथ-साथ गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स और ब्यूनस आयर्स में 2018 यूथ ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेरेमी लालरिनुंगा (वेटलिफ्टिंग)
4 of 6
जेरेमी लालरिनुंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रमंडल खेल 2022 में देश के लिए पदक लाने वाले जेरेमी लालरिनुंगा भी खेलों इंडिया गेम्स के जरिए ही चमके हैं। उन्होंने पिछले साल देश के लिए रजत पदक जीता था। राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने कुल 288 किलोग्राम वजन उठाया था। वहीं, एशियाई चैंपियनशिप में, उन्होंने स्नैच में 134 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 162 किलोग्राम सहित कुल 297 किलोग्राम भार उठाकर यूथ वर्ल्ड और एशियाई दोनों रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 2020 में, उन्होंने एशियन यूथ चैम्पियनशिप और एशियन जूनियर चैंपियनशिप में रजत पदक जीते हैं।
विज्ञापन
मानुष शाह (टेबल टेनिस)
5 of 6
मानुष शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
गुजरात के मानुष शाह ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अंडर-21 टेबल टेनिस इवेंट जीता। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ की 2016 भारत जूनियर और कैडेट ओपन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। उन्हें 22वीं एशियाई जूनियर और कैडेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए भारत की सब-जूनियर टेबल टेनिस टीम में जगह बनाई। आने वाले समय में वह देश के लिए कई पदक जीत सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।