Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Badminton players Chirag Shetty, Satwik Sairaj Rankireddy to be awarded Major Dhyan Chand Khel Ratna Award
{"_id":"6582e19cf5ad65ddfd071757","slug":"badminton-players-chirag-shetty-satwik-sairaj-rankireddy-to-be-awarded-major-dhyan-chand-khel-ratna-award-2023-12-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Satwik-Chirag: चिराग-सात्विक के लिए साल 2023 रहा सुपरहिट, एशियाई खेलों में भारत को पहली बार दिलाया था स्वर्ण","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Satwik-Chirag: चिराग-सात्विक के लिए साल 2023 रहा सुपरहिट, एशियाई खेलों में भारत को पहली बार दिलाया था स्वर्ण
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 20 Dec 2023 06:16 PM IST
सार
पिछले साल हुए बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भी पुरुष युगल में भारत को पहली बार स्वर्ण दिलाया था। इन दोनों को अगस्त 2020 में अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
1 of 4
सात्विक और चिराग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत के बैडमिंटन स्टार चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को साल 2023 के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह दोनों बैडमिंटन में पुरुष युगल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं और इस कैटेगरी में वह देश को कई पदक दिला चुके हैं। दोनों ने इसी साल हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था और इस स्पर्धा से चीन के दबदबे को खत्म किया था। एशियाई खेलों में बैडमिंटन 1962 से हिस्सा रहा है और भारत ने पहली 2023 यानी 61 साल में पहली बार पुरुष युगल में स्वर्ण पदक जीता। इस साल इन दोनों की उपलब्धियों की वजह से देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला लिया गया। दोनों को नौ जनवरी को राष्ट्रपति भवन में होने वाले विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
2 of 4
सात्विक और चिराग
- फोटो : सोशल मीडिया
इन दोनों ने पिछले साल हुए बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भी पुरुष युगल में भारत को पहली बार स्वर्ण दिलाया था। इन दोनों को अगस्त 2020 में अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इन दोनों ने इसी साल एशियाई खेलों के बाद नंबर एक रैंकिंग हासिल की थी। फिलहाल दोनों की रैंकिंग पुरुष युगल में दूसरा है। इन दोनों की खास बात यह है कि जब भी यह कोर्ट में उतरते हैं तो विपक्षी टीम को सटीक कॉम्बिनेशन और शॉट प्लेसमेंट से चकमा देते हैं। इनकी फूर्ति भी देखने लायक होती है। दोनों ही स्मैश में मास्टर हैं और विपक्षी जोड़ी के पास इनका कोई तोड़ नहीं होता।
पिछले साल बर्मिघंम राष्ट्रमंडल खेलों के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दोनों से मिले थे तो भी दोनों की खूब तारीफ की थी। सात्विक और चिराग पिछले काफी समय से एकदूसरे के साथ खेल रहे हैं और इनके बीच कम्यूनिकेशन देखने लायक है। इन दोनों के नाम एक दूसरे के साथ खेलते हुए पुरुष युगल में 12 पदक हैं। इनमें पांच स्वर्ण, तीन कांस्य और तीन रजत पदक हैं। दोनों ने 2022 में टोक्यो में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया था। इसके अलावा यह जोड़ी 2022 में बैंकॉक में हुए थॉमस कप में भारतीय पुरुष टीम के साथ स्वर्ण पदक जीत चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सात्विक-चिराग
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों ने 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में मिक्स्ड टीम प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण और पुरुष युगल में रजत पदक जीता था। वहीं, 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष युगल में इस जोड़ी ने स्वर्ण और मिक्स्ड टीम के साथ रजत पदक जीता था। 2022 हांगझोऊ एशियाई खेलों में पुरुष युगल में इस जोड़ी ने स्वर्ण और भारतीय पुरुष टीम के साथ रजत पदक जीता था। इसके अलावा इस साल दोनों दुबई एशियन चैंपियनशिप में पुरुष युगल में स्वर्ण भी जीत चुके हैं। 2016 में हैदराबाद एशिया टीम चैंपियनशिप और 2010 में मनिला एशिया टीम चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष टीम के साथ दोनों ने कांस्य पदक अपने नाम किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।