फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thailand Open: सात्विक-चिराग की जोड़ी बनी विजेता, लियू और चेन को हराया, जीता नौवां बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब

Sun, 19 May 2024 12:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 19 May 2024 12:57 PM IST
सार

पेरिस ओलंपिक की तैयारियां पुख्ता करते हुए दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय जोड़ी सात्विक-चिराग ने 29वीं रैंकिंग वाली विरोधी टीम पर फाइनल में 21-15, 21-15 से जीत दर्ज की। एशियाई खेलों की चैंपियन जोड़ी का यह सीजन का दूसरा और करियर का नौवां बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब है।

विज्ञापन
India's star men's doubles pair of Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty win Thailand Open title
सात्विक-चिराग की जोड़ी - फोटो : BAI Media
सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष डबल्स जोड़ी ने थाईलैंड ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन के लियू यि और चेन बो यांग को हराकर थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष डबल्स वर्ग का खिताब जीत लिया। इस तरह इस स्टार भारतीय जोड़ी ने इस साल होने वाले पेरिस ओलंपिक की तैयारियों को पुख्ता किया। 
India's star men's doubles pair of Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty win Thailand Open title
सात्विक-चिराग की जोड़ी - फोटो : BAI Media
जीता सीजन का दूसरा खिताब 
पेरिस ओलंपिक की तैयारियां पुख्ता करते हुए दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय जोड़ी सात्विक-चिराग ने 29वीं रैंकिंग वाली विरोधी टीम पर फाइनल में 21-15, 21-15 से जीत दर्ज की। एशियाई खेलों की चैंपियन जोड़ी का यह सीजन का दूसरा और करियर का नौवां बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब है। उन्होंने मार्च में फ्रेंच ओपन सुपर 750 खिताब जीता था। दोनों मलेशिया सुपर 1000 और इंडिया सुपर 750 में उपविजेता रहे थे। सात्विक और चिराग ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में दूसरे दौर में हार गए थे। इसके बाद सात्विक की चोट के कारण एशियाई चैंपियनशिप नहीं खेल सके। थॉमस कप में भी वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। चिराग ने जीत के बाद कहा, बैंकॉक हमारे लिए खास है। हमने 2019 में यहां पहली बार सुपर सीरीज और फिर थॉमस कप जीता था। 
India's star men's doubles pair of Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty win Thailand Open title
पदक के साथ सात्विक-चिराग - फोटो : BAI Media
भारतीय जोड़ी को चुनौती नहीं दे सके चेन-लियू
चीनी जोड़ी एक भी गेम गंवाए बिना थाईलैंड ओपन के फाइनल में पहुंची थी। लियू और चेन ने भी फाइनल तक के सफर में शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन भारतीय जोड़ी के शानदार फॉर्म का उनके पास कोई जवाब नहीं था। सात्विक और चिराग ने जल्द ही 5-1 की बढ़त बना ली। इसके बाद चेन और लियू ने लगातार चार अंक लेकर वापसी की। जब स्कोर 7-7 था तब चीनी जोड़ी ने 39 शॉट की रेली लगाई और 10-7 से बढ़त बना ली। उन्होंने कुछ लंबी रैलियां लगाई, लेकिन चिराग ने तूफानी रिटर्न के जरिये स्कोर 10-10 कर लिया। ब्रेक के बाद सात्विक और चिराग ने 14-11 की बढ़त बनाई। यह बढ़त जल्दी ही 16-12 की हो गई। चीनी जोड़ी ने तीन अंक बनाए लेकिन इसके बाद भारतीय जोड़ी ने लगातार पांच अंक लेकर गेम जीत लिया। दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने 8-3 के साथ शुरुआत की और ब्रेक तक पांच अंक की बढ़त बनाए रखी। चेन और लियू ने तीन अंक लगातार बनाए, लेकिन सात्विक ने उनकी लय तोड़ी। जब स्कोर 15-11 था तब सात्विक को खेल में विलंब करने पर चेतावनी मिली और चिराग ने दो अंक गंवाए जिससे चीनी जोड़ी ने 15-14 की बढ़त बना ली। भारतीय जोड़ी ने हालांकि इसके बाद शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्हें फिर कोई मौका नहीं दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed