Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Badminton
›
Satwik-Chirag pair in final of French Open Badminton, made it to a title match for the third time this year
{"_id":"65ed5d0cd746222cf6081901","slug":"satwik-chirag-pair-in-final-of-french-open-badminton-made-it-to-a-title-match-for-the-third-time-this-year-2024-03-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"French Open: सात्विक-चिराग की जोड़ी फ्रेंच ओपन के फाइनल में, इस साल तीसरी बार किसी खिताबी मुकाबले में बनाई जगह","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
French Open: सात्विक-चिराग की जोड़ी फ्रेंच ओपन के फाइनल में, इस साल तीसरी बार किसी खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:41 PM IST
सार
भारतीय जोड़ी फाइनल में चीनी ताइपे के ली झे हुई और यांग पो ह्वान से भिड़ेगी, जिन्होंने सेमीफाइनल में जापान के ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी को हराया।
विज्ञापन
1 of 5
चिराग और सात्विक
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की विश्व में नंबर एक भारतीय जोड़ी ने दक्षिण कोरिया के सियो सेउंग जे और कांग मिन ह्युक को सीधे गेम में हराकर फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल के फाइनल में प्रवेश किया।
2 of 5
चिराग और सात्विक
- फोटो : PTI
इस साल तीसरा फाइनल खेलेंगे, पहले खिताब की तलाश
भारतीय जोड़ी ने इस साल लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। हालांकि, वह इस साल एक भी खिताब नहीं जीत पाए हैं। उन्हें पहले खिताब की तलाश है और फ्रेंच ओपन में वह इस सूखे को खत्म करना चाहेंगे। फ्रेंच ओपन में भी यह जोड़ी तीसरी बार फाइनल में पहुंची है। सात्विक और चिराग ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में कोरिया की जोड़ी को 21-13, 21-16 से हराया।
3 of 5
लक्ष्य सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
लक्ष्य सेन का अभियान समाप्त
पुरुष एकल में हालांकि लक्ष्य सेन का अभियान मौजूदा विश्व चैंपियन थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न से हारने के बाद समाप्त हो गया। कुनलावुत ने सेमीफाइनल में एक घंटे 18 मिनट तक चले मुकाबले में 20-22, 21-13, 21-11 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सात्विक और चिराग
- फोटो : सोशल मीडिया
सात्विक-चिराग ने बदला पूरा किया
सात्विक और चिराग ने दुनिया की दो सर्वश्रेष्ठ जोड़ियों के बीच खेले गए मुकाबले में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा तथा इस साल के शुरू में इंडिया ओपन में मिली हार का बदला चुकता किया।
विज्ञापन
5 of 5
सात्विक और चिराग
- फोटो : सोशल मीडिया
फाइनल में इनसे होगा सामना
मौजूदा विश्व चैंपियन जोड़ी के खिलाफ पहला गेम आसानी से जीतने के बाद सात्विक और चिराग ने दूसरे गेम में भी कोरियाई जोड़ी को वापसी का मौका नहीं दिया। भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला केवल 40 मिनट में अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी फाइनल में चीनी ताइपे के ली झे हुई और यांग पो ह्वान से भिड़ेगी, जिन्होंने सेमीफाइनल में जापान के ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी को हराया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।