फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cincinnati Open: मोनफिल्स से हारने के बाद बौखलाए अल्कारेज, रैकैट पर निकाला गुस्सा, पटक-पटककर तोड़ा

Sat, 17 Aug 2024 01:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 17 Aug 2024 01:29 PM IST
सार

यह टूर्नामेंट 26 अगस्त से शुरू होने वाले अमेरिकी ओपन की तैयारी के सिलसिले में महत्वपूर्ण माना जाता है। मोनफिल्स का सफर भी लंबा नहीं चला और शुक्रवार को बाद में खेले गए मैच में वह होल्गर रूण से 3-6, 6-3, 6-4 से हार गए।

विज्ञापन
Cincinnati Open: Carlos Alcaraz vented his anger on the racket, broke it by slamming it Video
कार्लोस अल्कारेज - फोटो : Twitter
चार बार के ग्रैंड स्लैम विजेता कार्लोस अल्कारेज ने सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में गेल मोनफिल्स से हारने के बाद अपना गुस्सा रैकेट पर निकाला और उसे कई बार नीचे पटककर तोड़ डाला। मोनफिल्स ने तीन सेट तक चले इस कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-5), 6-4 से जीत दर्ज की। बारिश के कारण यह मैच गुरुवार को पूरा नहीं हो पाया था।
Cincinnati Open: Carlos Alcaraz vented his anger on the racket, broke it by slamming it Video
कार्लोस अल्कारेज - फोटो : Twitter
दूसरी वरीयता प्राप्त अल्कारेज ने मैच के बाद कहा, 'मुझे ऐसा लगा जैसे यह मेरे करियर का अब तक का सबसे खराब मैच था। मैंने वास्तव में बहुत अच्छी तैयारी कर रही थी और मैं अच्छा महसूस कर रहा था लेकिन मैं उस तरह का खेल नहीं दिखा पाया। मैं इस मैच को भूल जाना चाहता हूं और अमेरिकी ओपन में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं।'
Cincinnati Open: Carlos Alcaraz vented his anger on the racket, broke it by slamming it Video
कार्लोस अल्कारेज - फोटो : Twitter
यह टूर्नामेंट 26 अगस्त से शुरू होने वाले अमेरिकी ओपन की तैयारी के सिलसिले में महत्वपूर्ण माना जाता है। मोनफिल्स का सफर भी लंबा नहीं चला और शुक्रवार को बाद में खेले गए मैच में वह होल्गर रूण से 3-6, 6-3, 6-4 से हार गए। महिला वर्ग में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने मार्ता कोस्त्युक पर 6-2, 6-2 की शानदार जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cincinnati Open: Carlos Alcaraz vented his anger on the racket, broke it by slamming it Video
कार्लोस अल्कारेज - फोटो : Twitter
आर्यना सबालेंका भी एलिना स्वितोलिना पर 7-5, 6-2 से जीत के साथ आगे बढ़ने में सफल रही लेकिन फ्रेंच ओपन और विंबलडन में उपविजेता रही जैस्मीन पाओलिनी को मीरा एंड्रीवा से 3-6, 6-3, 6-2 से हार का सामना करना पड़ा। एक अन्य मैच में अनास्तासिया पाव्लुचेनकोवा ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता झेंग किनवेन को 7-5, 6-1 से हराया।
विज्ञापन
Cincinnati Open: Carlos Alcaraz vented his anger on the racket, broke it by slamming it Video
अल्कारेज-जोकोविच - फोटो : twitter
इससे पहले अल्कारेज को सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के हाथों पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुष एकल स्पर्धा मुकाबले में हार मिली थी। जोकोविच ने इस तरह अल्कारेज से विंबलडन 2024 में मिली हार का बदला ले लिया था। जोकोविच ने रोमांचक मुकाबले में अल्कारेज को 7-6(3), 7-6(2) से हराया था। इस तरह जोकोविच ने अपने करियर में पहली बार ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अल्कारेज अपना पहला ओलंपिक पदक जीतने से चूक गए। जोकोविच ने इससे पहले 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed