सब्सक्राइब करें

CWG 2022: एक वक्त तीरंदाज बनना चाहती थीं चानू, फिर एक किताब से बदल गई मीराबाई की जिंदगी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: रोहित राज Updated Sat, 30 Jul 2022 10:57 PM IST
सार

बचपन से भारी सामान उठाने वाली मीराबाई को शायद यह नहीं पता था कि वह आगे चलकर भारी सामान उठाकर ही देश को पदक दिलाएंगी।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022 Mirabai Chanu life story she wanted to become an archer then a book changed her career
मीराबाई चानू - फोटो : अमर उजाला
भारत की दिग्गज वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। मीराबाई पिछली बार गोल्ड कोस्ट में स्वर्ण जीती थीं। वहीं, 2020 टोक्यों ओलंपिक में उन्होंने देश को रजत पदक दिलाया था। मणिपुर में पैदा हुईं मीराबाई बचपन में तीरंदाज बनना चाहती थीं, लेकिन वेटलिफ्टिंग में आ गईं। इसके पीछे की कहानी काफी रोचक है।
Trending Videos
Commonwealth Games 2022 Mirabai Chanu life story she wanted to become an archer then a book changed her career
मीराबाई चानू - फोटो : सोशल मीडिया
8 अगस्त 1994 को मणिपुर के नोंगपेक काकचिंग गांव में मीराबाई का जन्म हुआ था। उनका बचपन संघर्षों में बीता। वह पहाड़ से जलावन के लिए लकड़ियां चुनकर लाती थीं। बचपन से भारी सामान उठाने वाली मीराबाई को शायद यह नहीं पता था कि वह आगे चलकर भारी सामान उठाकर ही देश को पदक दिलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Commonwealth Games 2022 Mirabai Chanu life story she wanted to become an archer then a book changed her career
मीराबाई चानू और सचिन तेंदुलकर - फोटो : twitter@mirabai_chanu
बचपन में मीराबाई तीरंदाज बनने के सपने देखती थीं। सातवीं कक्षा तक वह इसी में अपना करियर बनाना चाहती थीं, लेकिन आठवीं में सबकुछ बदल गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आठवीं की किताब में उन्हें भारत की मशहूर वेटलिफ्टर कुंजरानी देवी के बारे में पढ़ने का मौका मिला। कुंजरानी विश्व चैंपियनशिप में सात रजत और एशियाई खेलों में दो कांस्य पदक जीती थीं।
Commonwealth Games 2022 Mirabai Chanu life story she wanted to become an archer then a book changed her career
मीराबाई चानू - फोटो : सोशल मीडिया
शुरू में मीराबाई को लगा कि वजन ही तो उठाना है, लेकिन बाद में उन्हें यह एहसास हुआ कि वेटलिफ्टिंग काफी मुश्किल खेल है। उन्होंने इसमें देश को पदक दिलाने के लिए कड़ी मेहनत की। इसके लिए उन्हें कई जगह परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Commonwealth Games 2022 Mirabai Chanu life story she wanted to become an archer then a book changed her career
मीराबाई चानू - फोटो : सोशल मीडिया
मीराबाई को अपने देश की मिट्टी और चावल से काफी लगाव है। वह जब भी विदेशी दौरे पर जाती हैं तो मिट्टी और चावल अपने साथ लेकर जाती हैं। वह देश से बाहर भी गांव का ही चावल खाती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed