Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
CWG 2022 Ind vs Aus Harmanpreet kaur Renuka Singh women cricket first time in Commonwealth Games see pictures
{"_id":"62e40a677863ca5f54020961","slug":"cwg-2022-ind-vs-aus-harmanpreet-kaur-renuka-singh-women-cricket-first-time-in-commonwealth-games-see-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CWG 2022: हरमनप्रीत की फिफ्टी, रेणुका ने बरपाया कहर, तस्वीरों में देखें पहली बार शामिल महिला क्रिकेट का रोमांच","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG 2022: हरमनप्रीत की फिफ्टी, रेणुका ने बरपाया कहर, तस्वीरों में देखें पहली बार शामिल महिला क्रिकेट का रोमांच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 29 Jul 2022 09:57 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को तीन विकेट से हराया। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट खोकर 157 रन बनाकर एक ओवर रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
1 of 8
रेणुका सिंह ने ऑस्ट्रेलिया की पारी में पहली ही गेंद पर विकेट लिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
राष्ट्रमंडल खेलों में शुक्रवार (29 जुलाई) को क्रिकेट को लेकर इतिहास रचा गया। खेलों के 92 साल के इतिहास में पहली बार महिला क्रिकेट टीम ने हिस्सा लिया। इस ऐतिहासिक लम्हें को यादगार बनाने का मौका भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम को दिया गया। दोनों के बीच शानदार मुकाबला खेला। मैच के अंत तक भारतीय टीम हावी थी, लेकिन आखिरी कुछ ओवरों में ऑस्ट्रेलिया ने पासा पलट दिया।
Trending Videos
2 of 8
बल्लेबाजी के दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
हरमनप्रीत का नाम इतिहास में दर्ज
भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर राष्ट्रमंडल खेलों में अर्धशतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। उन्होंने 34 गेंद पर 52 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने आठ चौके लगाए। हरमन के बल्ले से एक छक्का भी निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
रेणुका ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
रेणुका का यादगार स्पैल
ऑस्ट्रेलिया को 155 रन का लक्ष्य देने के बाद टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की थी और रेणुका सिंह ठाकुर ने पहली ही गेंद पर विकेट लिया था। उन्होंने पावरप्ले में अपने तीन ओवर में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआती चार बल्लेबाजों को आउट कर दिया था। रेणुका ने चार ओवर में 18 रन देकर चार विकेट लिए। यह टी20 में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
4 of 8
एश्ले गार्डनर
- फोटो : सोशल मीडिया
गार्डनर ने किया कमाल
भारत ने इस मैच में 49 रन के अंदर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम को आउट कर दिया था, लेकिन गार्डनर ने अपने दम पर मैच पलट दिया। 110 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा तो लगा कि भारत अब मैच खत्म कर लेगा। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। गार्डनर ने अलना किंग के साथ 47 रन की साझेदारी कर 19 ओवर के अंदर ऑस्ट्रेलिया को मैच जिता दिया।
विज्ञापन
5 of 8
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान फैंस
- फोटो : सोशल मीडिया
शानदार अंदाज में हुआ दोनों टीमों का स्वागत
पहली बार महिला क्रिकेट खिलाड़ी जब मैदान पर उतरीं तो उनका स्वागत शानदार अंदाज में किया गया। जमकर आतिशबाजी हुई और दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।