Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Commonwealth Games 2022 Opening Ceremony CWG at Birmingham pv Sindhu and Manpreet singh marched with tricolor
{"_id":"62e2f97c149cd97cab702da5","slug":"commonwealth-games-2022-opening-ceremony-cwg-at-birmingham-pv-sindhu-and-manpreet-singh-marched-with-tricolor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों का हुआ रंगारंग आगाज, सिंधु और मनप्रीत ने लहराया तिरंगा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों का हुआ रंगारंग आगाज, सिंधु और मनप्रीत ने लहराया तिरंगा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 29 Jul 2022 03:11 AM IST
सार
बर्मिंघम पहली बार इन खेलों की मेजबानी कर रहा है। इंग्लैंड तीसरी बार इन खेलों की मेजबानी कर रहा है। बर्मिंघम से पहले 1934 में लंदन और 2002 में मैनचेस्टर में राष्ट्रमंडल खेल हो चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 9
उद्घाटन समारोह में एथलीट परेड के दौरान तिरंगे के साथ मनप्रीत सिंह और पीवी सिंधु
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बर्मिंघम में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन गुरुवार (28 जुलाई) की देर रात को रंगारंग अंदाज में हुआ। समारोह में 72 देशों के एथलीट ने हिस्सा लिया। भारत का प्रतिनिधित्व स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने किया। दोनों भारत के ध्वजवाहक थे।
Trending Videos
2 of 9
परेड के दौरान भारतीय एथलीट
- फोटो : सोशल मीडिया
बर्मिंघम पहली बार इन खेलों की मेजबानी कर रहा है। इंग्लैंड तीसरी बार इन खेलों की मेजबानी कर रहा है। बर्मिंघम से पहले 1934 में लंदन और 2002 में मैनचेस्टर में राष्ट्रमंडल खेल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
एथलीट परेड के दौरान भारतीय खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत 18वीं बार इन खेलों में उतरा है। उसने 1930, 1950, 1962 और 1986 में हिस्सा नहीं लिया था। इस बार भारत को बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, पहलवान रवि दहिया, बजरंग पूनिया, मुक्केबाज लवलीन बोर्गोहेन, निकहत जरीन और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू सहित कई एथलीटों से स्वर्ण पदक की उम्मीद है।
4 of 9
राष्ट्रमंडल खेल उद्घाटन समारोह में भारतीय दल
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया, ''बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत पर भारतीय दल को शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि हमारे एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और अपने शानदार खेल प्रदर्शन से भारत के लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे।''
विज्ञापन
5 of 9
एथलीट परेड के दौरान भारतीय खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रहे भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ''भारतीय महिला क्रिकेट टीम और राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले हमारे सभी एथलीटों को मेरी शुभकामनाएं।''
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।