सब्सक्राइब करें

Commonwealth Games: जसपाल राणा से लेकर नारंग और बिंद्रा तक, ये हैं राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के टॉप-5 एथलीट्स

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 28 Jul 2022 12:06 AM IST
सार

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के सबसे सफल एथलीट्स शूटर रहे हैं। भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में सबसे ज्यादा पदक शूटिंग में ही जीते हैं। शूटिंग में भारत के नाम 63 स्वर्ण, 44 रजत और 28 कांस्य समेत कुल 135 पदक हैं। हालांकि, इस बार शूटिंग को राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल नहीं किया गया है।

विज्ञापन
CWG 2022 India most successful athletes in commonwealth games history; Jaspal Rana Gagan Narang Abhinav Bindra
जसपाल राणा, अभिनव बिंद्रा, गगन नारंग - फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत गुरुवार से बर्मिंघम में होने जा रही है। भारत इन खेलों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले देशों में से एक है। खासतौर पर साल 2000 के बाद से भारत का प्रदर्शन इन खेलों में शानदार रहा है। भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक कुल 503 पदक जीते हैं। वहीं, साल 2000 के बाद से भारत ने 350 पदक जीते हैं। कुल 503 पदकों में से भारत ने 181 स्वर्ण, 173 रजत और 149 कांस्य पदक जीते हैं। हम आपको राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पांच सबसे सफल एथलीट के बारे में बता रहे हैं...
Trending Videos

1. जसपाल राणा

CWG 2022 India most successful athletes in commonwealth games history; Jaspal Rana Gagan Narang Abhinav Bindra
जसपाल राणा - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तराखंड का यह दिग्गज निशानेबाज राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए सबसे सफल एथलीट रहे हैं। उन्होंने इन खेलों में 1994 से 2006 के बीच 15 पदक जीते हैं। इनमें नौ स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। जसपाल के लिए सबसे सफल 2002 मैनचेस्टर कॉमनवेल्थ गेम्स रहा था। तब उन्होंने छह पदक जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. समरेश जंग

CWG 2022 India most successful athletes in commonwealth games history; Jaspal Rana Gagan Narang Abhinav Bindra
समरेश जंग - फोटो : सोशल मीडिया
इस एयर पिस्टल विशेषज्ञ ने 2002 में मैनचेस्टर में राष्ट्रमंडल खेलों में डेब्यू किया था। उन्होंने 2002, 2006 और 2010 के संस्करणों में कुल 14 पदक जीते हैं, जिसमें सात स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। उनका सबसे सफल आउटिंग 2006 में था, जब उन्होंने कुल सात पदक जीते थे।

3. गगन नारंग

CWG 2022 India most successful athletes in commonwealth games history; Jaspal Rana Gagan Narang Abhinav Bindra
गगन नारंग - फोटो : सोशल मीडिया
इस भारतीय निशानेबाज ने 2006 में मेलबर्न में अपना कॉमनवेल्थ गेम्स डेब्यू किया था। उस साल नारंग ने चार स्वर्ण पदक जीते थे। इनमें से दो स्वर्ण उन्होंने अभिनव बिंद्रा के साथ एक टीम के रूप में जीते थे। नारंग ने 2010 में भारत में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में चार और स्वर्ण जीते थे। इनमें से एक बिंद्रा के साथ टीम के रूप में जीता था। वहीं, 2014 ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में गगन नारंग ने रजत और कांस्य जीता था। उनके नाम राष्ट्रमंडल खेलों में कुल दस पदक हैं, जिनमें से आठ स्वर्ण हैं।
विज्ञापन

4. अभिनव बिंद्रा

CWG 2022 India most successful athletes in commonwealth games history; Jaspal Rana Gagan Narang Abhinav Bindra
अभिनव बिंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
2008 के बीजिंग ओलंपिक में भारत को पहला व्यक्तिगत स्वर्ण दिलाने वाले इस दिग्गज निशानेबाज ने राष्ट्रमंडल खेलों में भी अपनी छाप छोड़ी है। मैनचेस्टर में 2002 कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान उन्होंने डेब्यू किया था। उस साल बिंद्रा ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था। 2006 कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने नारंग के साथ दो स्वर्ण और व्यक्तिगत तौर पर एक रजत और एक कांस्य पदक जीता था।

2010 में अभिनव बिंद्रा ने एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता था। 2014 में अभिनव बिंद्रा ने स्वर्ण पदक जीतकर धमाल मचा दिया था। उनके नाम राष्ट्रमंडल खेलों में कुल नौ मेडल हैं, जिसमें पांच स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक शामिल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed