Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Star Footballer Robert Lewandowski Move To Barcelona, Bayern Munich Agrees deal
{"_id":"62d2ddf9812f1e503d5c0adc","slug":"star-footballer-robert-lewandowski-move-to-barcelona-bayern-munich-agrees-deal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Robert Lewandowski: बार्सिलोना से खेलेंगे स्टार स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवानडॉस्की, बायर्न म्यूनिख ने डील पर हामी भरी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Robert Lewandowski: बार्सिलोना से खेलेंगे स्टार स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवानडॉस्की, बायर्न म्यूनिख ने डील पर हामी भरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 16 Jul 2022 09:19 PM IST
सार
बायर्न म्यूनिख ने शनिवार को पुष्टि की कि उन्होंने बार्सिलोना के साथ लेवानडॉस्की को स्पेनिश क्लब को बेचने के लिए एक समझौते पर सहमति व्यक्त की है। बायर्न म्यूनिख के अध्यक्ष हर्बर्ट हैनर ने क्लब के ट्विटर अकाउंट पर कहा- फिलहाल बार्सिलोना से हमारा मौखिक समझौता है।
विज्ञापन
1 of 5
रॉबर्ट लेवानडॉस्की
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
स्पैनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के फैन्स के लिए खुशखबरी सामने आई है। रॉबर्ट लेवानडॉस्की अगले सीजन में बार्सा के लिए खेलते नजर आ सकते हैं। इससे पहले वह जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख में थे। बायर्न ने शनिवार को बार्सिलोना के साथ डील पर हामी भर दी है।
Trending Videos
2 of 5
रॉबर्ट लेवानडॉस्की
- फोटो : सोशल मीडिया
बायर्न म्यूनिख ने शनिवार को पुष्टि की कि उन्होंने बार्सिलोना के साथ लेवानडॉस्की को स्पेनिश क्लब को बेचने के लिए एक समझौते पर सहमति व्यक्त की है। बायर्न म्यूनिख के अध्यक्ष हर्बर्ट हैनर ने क्लब के ट्विटर अकाउंट पर कहा- फिलहाल बार्सिलोना से हमारा मौखिक समझौता है। यह दोनों पक्षों के लिए अच्छा है कि हमारे पास स्पष्टता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
रॉबर्ट लेवानडॉस्की
- फोटो : सोशल मीडिया
हर्बर्ट ने कहा- लेवानडॉस्की एक बहुत ही योग्य खिलाड़ी हैं। उन्होंने हमारे साथ हर कॉम्पिटीशन जीता है। हम इसके लिए अविश्वसनीय रूप से उनके आभारी हैं। बायर्न ने डील को लेकर कोई जानकारी नहीं दी और न ही राशि का खुलासा किया। हालांकि, स्पेनिश और जर्मन मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दो बार फीफा के बेस्ट फुटबॉलर अवॉर्ड से नवाजे जा चुके लेवानडॉस्की के लिए 50 मिलियन यूरो (50.4 मिलियन डॉलर) की डील साइन हुई है। यह डील चार साल की है।
4 of 5
रॉबर्ट लेवानडॉस्की
- फोटो : सोशल मीडिया
इस समझौते ने 33 साल के लेवानडॉस्की के उस बयान पर भी मुहर लगा दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि बायर्न के साथ मेरी कहानी समाप्त हो गई है। यह बयान उन्होंने इसी साल मई के अंत में दिया था। जर्मन मीडिया के अनुसार, बायर्न ने लेवानडॉस्की को सिर्फ एक साल के अनुबंध विस्तार की पेशकश की थी, जो 2023 में समाप्त हो जाता। इसके अलावा लेवानडॉस्की भी प्रस्तावित सैलरी से नाखुश था और कोच जूलियन नागेल्समैन से भिड़ गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
रॉबर्ट लेवानडॉस्की
- फोटो : सोशल मीडिया
लेवानडॉस्की 2014 में बायर्न म्यूनिख की टीम में शामिल हुए थे। उन्होंने इस क्लब के लिए 375 मैचों में 344 गोल दागे। इसके अलावा लेवानडॉस्की ने बुंदेसलीगा के एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल दागने का रिकॉर्ड भी तोड़ा था। उन्होंने बायर्न में रहते चैंपियंस लीग, क्लब विश्व कप और तीन जर्मन कप के खिताब अपने नाम किए। इसके अलावा आठों सीजन बुंदेसलीगा का खिताब भी जीता।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।