Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Diamond League: Neeraj Chopra qualified for the finals of Diamond League, finished fourth in the table
{"_id":"66dabcbdc18ad7a8a208801d","slug":"diamond-league-neeraj-chopra-qualified-for-the-finals-of-diamond-league-finished-fourth-in-the-table-2024-09-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diamond League: नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया, तालिका में चौथे स्थान पर रहे","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Diamond League: नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया, तालिका में चौथे स्थान पर रहे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 06 Sep 2024 01:56 PM IST
सार
नीरज डायमंड लीग के दोहा और लुसाने चरण में दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्होंने कुल 14 अंक अर्जित किए। उन्होंने गुरुवार को ज्यूरिख में आखिरी सीरीज में भाग नहीं लिया था।
विज्ञापन
1 of 4
नीरज चोपड़ा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत के दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने प्रतिष्ठित डायमंड लीग की 14 सीरीज के बाद समग्र तालिका में चौथे स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। डायमंड लीग का फाइनल 13 और 14 सितंबर को ब्रुसेल्स में होगा। इस प्रतियोगिता के साथ ही एथलेटिक्स में इस सत्र का समापन भी होगा।
2 of 4
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
नीरज डायमंड लीग के दोहा और लुसाने चरण में दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्होंने कुल 14 अंक अर्जित किए। उन्होंने गुरुवार को ज्यूरिख में आखिरी सीरीज में भाग नहीं लिया था। यह 26 वर्षीय खिलाड़ी चेक गणराज्य के तीसरे नंबर पर रहने वाले जैकब वादलेच से दो अंक पीछे रहे। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और जर्मन स्टार जूलियन वेबर क्रमशः 29 और 21 अंकों के साथ शीर्ष दो स्थानों पर रहे। ज्यूरिख प्रतियोगिता में पीटर्स ने वेबर को पीछे छोड़ दिया था।
3 of 4
अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण और पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले नीरज इस सत्र में फिटनेस से जूझ रहे थे। हरियाणा के खिलाड़ी ने कहा है कि ओलंपिक खेलों से पहले से ही उनकी कमर की चोट उन्हें परेशान कर रही है जो 90 मीटर का आंकड़ा छूने की उनकी राह में बाधा बन रही है। नीरज डायमंड लीग के लुसाने चरण में पीटर्स के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे। पीटर्स ने तब 90.61 मीटर थ्रो किया था। पेरिस ओलंपिक में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
नीरज ने पिछले महीने अपनी आगे की योजना के बारे में कहा था, 'सबसे पहले मुझे चिकित्सक के पास जाकर अपनी कमर को पूरी तरह से फिट बनाना है। मुझे अपनी तकनीक पर भी काम करना है जिसके बाद मैं दूर तक फेंकने की कोशिश करूंगा।' नीरज ने 2022 और 2023 में डायमंड लीग के लुसाने चरण में जीत दर्ज की थी। वह पिछले साल अमेरिका के यूजीन में खेले गए डायमंड लीग फाइनल में दूसरे स्थान पर रहे थे। डायमंड लीग के फाइनल के विजेता को प्रतिष्ठित डायमंड ट्रॉफी, 30000 अमेरिकी डॉलर और विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए वाइल्ड कार्ड मिलता है। इस फाइनल के साथ ही नीरज इस सत्र का समापन भी करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।