Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Paris Paralympics 2024 India Medal Record vs Tokyo Paralympics Medal Result Performance Analysis News in Hindi
{"_id":"66d7d862698d04ca8200844e","slug":"paris-paralympics-2024-india-medal-record-vs-tokyo-paralympics-medal-result-performance-analysis-news-in-hindi-2024-09-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Paralympics 2024: टूट गया टोक्यो पैरालंपिक का रिकॉर्ड, क्या चार साल पहले की इस उपलब्धि को भी पीछे छोड़ पाएंगे?","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paralympics 2024: टूट गया टोक्यो पैरालंपिक का रिकॉर्ड, क्या चार साल पहले की इस उपलब्धि को भी पीछे छोड़ पाएंगे?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 04 Sep 2024 04:30 PM IST
सार
इस बार स्वर्ण की संख्या अभी भी टोक्यो से कम है। टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने इन खेलों के इतिहास के सबसे ज्यादा स्वर्ण जीते थे। भारतीय एथलीट्स अगर छह स्वर्ण जीतने में कामयाब रहते हैं तो यह रिकॉर्ड भी टूट जाएगा।
विज्ञापन
1 of 4
पेरिस पैरालंपिक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय एथलीट्स ने कमाल करते हुए सोमवार को आठ पदक और मंगलवार को पांच पदक जीते। वहीं, बुधवार को एक पदक जीता। इस पैरालंपिक में भारत के पदकों की संख्या अब तक 21 पहुंच चुकी है। भारत इस बार 25 पार के लक्ष्य को लेकर इन खेलों में उतरा है। ऐसे में भारतीय एथलीट्स इस लक्ष्य को हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अवनि लेखरा से शुरू हुई कहानी जारी है और सातवें दिन भी कई पदक आ सकते हैं। पेरिस पैरालंपिक में 84 पैरा एथलीट्स भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इन खेलों का आयोजन आठ सितंबर तक होना है। भारत 12 डिसिप्लिन में प्रतिस्पर्धा कर रहा है, जो टोक्यो से तीन ज्यादा हैं।
पैरालंपिक खेलों में अब तक भारत का प्रदर्शन
पैरालंपिक्स
एथलीट्स
स्वर्ण
रजत
कांस्य
कुल
रैंक
1960 रोम
हिस्सा नहीं लिया
1964 टोक्यो
1968 तेल अवीव
10
0
0
0
0
-
1972 हाइडेलबर्ग
10
1
0
0
1
25
1976 टोरंटो
हिस्सा नहीं लिया
1980 आर्नहेम
1984 स्टोक मंसीविल/न्यूयॉर्क
5
0
2
2
4
37
1988 सियोल
2
0
0
0
0
-
1992 बार्सिलोना
9
0
0
0
0
-
1996 अटलांटा
9
0
0
0
0
-
2000 सिडनी
4
0
0
0
0
-
2004 एथेंस
12
1
0
1
2
53
2008 बीजिंग
5
0
0
0
0
-
2012 लंदन
10
0
1
0
1
67
2016 रियो डी जनेरियो
19
2
1
1
4
43
2020 टोक्यो
54
5
8
6
19
24
2024 पेरिस
84
3
7
10
20*
अभी
तय नहीं
2028 लॉस एंजिलिस
आगामी
2032 ब्रिस्बेन
कुल पदक (51): 12 स्वर्ण, 19 रजत और 20 कांस्य
2 of 4
भारतीय पैरालंपिक खिलाड़ी
- फोटो : @ANI
क्या इस उपलब्धि को पीछे छोड़ पाएंगे?
भारत के लिए पेरिस पैरालंपिक सबसे सफल पैरालंपिक साबित हुआ है। टोक्यो पैरालंपिक 2020 इससे पहले भारत का सबसे सफल पैरालंपिक रहा था। उसमें भारत ने 54 एथलीट्स भेजे थे और 19 पदक जीतने में कामयाब रहे थे। इनमें पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक शामिल थे। भारत ने 20 पदकों के साथ ही टोक्यो पैरालंपिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि, इस बार स्वर्ण की संख्या अभी भी टोक्यो से कम है। टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने इन खेलों के इतिहास के सबसे ज्यादा स्वर्ण जीते थे। भारतीय एथलीट्स अगर छह स्वर्ण जीतने में कामयाब रहते हैं तो यह रिकॉर्ड भी टूट जाएगा। टोक्यो 2020 में भारत का रैंक 24 रहा था, जो कि अब तक का सर्वश्रेष्ठ है। भारत के पास इस उपलब्धि को पीछे छोड़ने का शानदार मौका है।
पैरालंपिक 2024 में इन्होंने जीते पदक
अवनि लेखरा: स्वर्ण पदक: निशानेबाजी
मोना अग्रवाल: कांस्य पदक: निशानेबाजी
प्रीति पाल: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
मनीष नरवाल: रजत पदक: निशानेबाजी
रुबीना फ्रांसिस: कांस्य पदक: निशानेबाजी
प्रीति पाल: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
निषाद कुमार: रजत पदक: एथलेटिक्स
योगेश कथुनिया: रजत पदक: एथलेटिक्स
नितेश कुमार: स्वर्ण पदक: बैडमिंटन
मनीषा रामदास: कांस्य पदक: बैडमिंटन
तुलसीमति मुरुगेसन: रजत पदक: बैडमिंटन
सुहास एलवाई: रजत पदक: बैडमिंटन
राकेश कुमार/शीतल देवी: कांस्य पदक: तीरंदाजी
सुमित अंतिल: स्वर्ण पदक: एथलेटिक्स
नित्या श्री सिवान: कांस्य पदक: बैडमिंटन
दीप्ति जीवनजी: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
अजीत सिंह: रजत पदक: एथलेटिक्स
सुंदर सिंह गुर्जर: कांस्य पदक:एथलेटिक्स
शरद कुमार: रजत पदक: एथलेटिक्स
मरियप्पन थंगावेलु: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
3 of 4
पेरिस पैरालंपिक में सुमित अंतिल
- फोटो : एएनआई
पैरालंपिक खेलों में भारत का इतिहास
पैरालंपिक खेलों की शुरुआत 1960 में रोम पैरालंपिक खेलों से हुई थी। हालांकि, भारत ने 1960 और फिर इसके बाद 1964 टोक्यो पैरालंपिक खेलों में हिस्सा नहीं लिया था। 1968 तल अवीव पैरालंपिक खेलों में भारत कोई पदक नहीं जीत सका था, जबकि 1972 हीडलबर्ग पैरालंपिक खेलों में भारत ने सिर्फ एक स्वर्ण समेत एक पदक जीता था। तब भारत का रैंक 25 रहा था। 1976 टोरंटो और 1980 आर्नहेम पैरालंपिक खेलों में भारत ने हिस्सा नहीं लिया था। भारत ने 1984 पैरालंपिक्स में चार पदक जीते थे और 37वें स्थान पर रहा था। 1988 सियोल, 1992 बार्सिलोना, 1996 अटलांटा, 2000 सिडनी पैरालंपिक्स और 2008 बीजिंग पैरालंपिक्स में भारत कोई पदक नहीं जीत सका था।
खेलों के अनुसार पैरालंपिक में भारत के पदक
खेल
स्वर्ण
रजत
कांस्य
कुल
एथलेटिक्स
5
13
10
28
निशानेबाजी
3
2
4
9
बैडमिंटन
3
3
3
9
तैराकी
1
0
0
1
टेबल टेनिस
0
1
0
1
तीरंदाजी
0
0
2
2
पावरलिफ्टिंग
0
0
1
1
कुल
12
19
20
51
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पेरिस पैरालंपिक
- फोटो : X
भारत ने 2004 एथेंस पैरालंपिक्स में दो, 2012 लंदन पैरालंपिक्स में एक, 2016 रियो पैरालंपिक्स में चार पदक जीते थे। 2004 में भारत 53वें स्थान पर, 2012 में 67वें स्थान पर और 2016 में 43वें स्थान पर रहा था। अब पेरिस पैरालंपिक्स में भारत के पास इतिहास रचने का मौका है। पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पैरालंपिक्स में भारतीय एथलीट्स देशवासियों के चेहरे पर खुशियां लेकर आए हैं। भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कुल छह पदक जीते थे। भारत ने अब तक सभी पैरालंपिक्स को मिलाकर कुल 12 स्वर्ण, 19 रजत और 20 कांस्य समेत कुल 51 पदक जीते हैं।
पैरालंपिक्स में एक से ज्यादा पदक जीतने वाले एथलीट्स
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।