Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
FIFA World Cup 2022 Shocking Results in Football Tournament at Qatar Know Full Details
{"_id":"6390992c051fd0444e35e995","slug":"fifa-world-cup-2022-shocking-results-in-football-tournament-at-qatar-know-full-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup: जर्मनी से लेकर स्पेन तक, इस विश्व कप में ये टीमें हुईं उलटफेर की शिकार, तीन पूर्व चैंपियन बाहर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
FIFA World Cup: जर्मनी से लेकर स्पेन तक, इस विश्व कप में ये टीमें हुईं उलटफेर की शिकार, तीन पूर्व चैंपियन बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 07 Dec 2022 07:16 PM IST
सार
कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप में प्री-क्वार्टर फाइनल के मुकाबले हो गए हैं। अर्जेंटीना, नीदरलैंड, क्रोएशिया, ब्राजील, फ्रांस, इंग्लैंड, मोरक्को और पुर्तगाल की टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं। वहीं, कुछ बड़ी टीमों को हार का सामना करना भी पड़ा है।
विज्ञापन
1 of 7
जर्मनी, अर्जेंटीना और स्पेन की टीमें हुईं उलटफेर की शिकार।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप में प्री-क्वार्टर फाइनल के मुकाबले हो गए हैं। अर्जेंटीना, नीदरलैंड, क्रोएशिया, ब्राजील, फ्रांस, इंग्लैंड, मोरक्को और पुर्तगाल की टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं। वहीं, कुछ बड़ी टीमों को हार का सामना करना भी पड़ा है। तीन पूर्व विश्व चैंपियन अब तक टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। चार बार की चैंपियन जर्मनी, दो बार की विजेता उरुग्वे और एक बार की चैंपियन स्पेन का सपना टूट चुका है। इस विश्व कप को उलटफेरों का विश्व कप का कहा जा रहा है। हम अब तक हुए उलटफेरों के बारे में आपको यहां बता रहे हैं...
सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को चौंकाया
2 of 7
लियोनल मेसी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस विश्व का पहला उलटफेर सऊदी अरब ने किया। उसने खिताब की दावेदार अर्जेंटीना को ग्रुप-सी में 2-1 से हरा दिया। पहले हाफ में लियोनल मेसी के गोल की बदौलत अर्जेंटीना की 1-0 से आगे थी। सऊदी ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी की और मैच को जीत लिया।
जापान ने जर्मनी को हराया
3 of 7
जापान के खिलाफ हार के बाद जर्मनी के खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
चार बार की चैंपियन टीम जर्मनी 2018 विश्व कप में पहले दौर में बाहर हो गई थी। उसके ऊपर बेहतर शुरुआत करने का दबाव था। जर्मनी का ग्रुप-ई में पहला मुकाबला जापान से हुआ। जापान ने उसे चौंकाते हुए 2-1 से शानदार जीत हासिल की। जर्मनी की टीम पहले हाफ में 1-0 से आगे थी। दूसरे हाफ में रित्सु दोआन और तकुमा असानो ने गोल कर जर्मनी को हैरान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्जियम को मोरक्को ने किया हैरान
4 of 7
हार के बाद निराश बेल्जियम के स्टार खिलाड़ी रोमेलू लुकाकू और केविन डी ब्रुइन
- फोटो : FIFA World Cup/Twitter
मोरक्को की टीम ने बेल्जियम को हराकर इस विश्व कप का तीसरा बड़ा उलटफेर किया। मोरक्को ने बेल्जियम को 2-0 से हराकर इस विश्व कप में अपनी पहली जीत हासिल की। यह विश्व कप इतिहास में मोरक्को की तीसरी जीत है। उसे पिछली जीत 1998 में मिली थी। तब मोरक्को ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया था। उसे पहली जीत 1986 में मिली थी। मोरक्को ने पुर्तगाल को 3-1 से हराया था। बेल्जियम की यह पहली हार थी, लेकिन उसके राह मुश्किल हो गई थी।
विज्ञापन
जापान ने किया दूसरा उलटफेर
5 of 7
स्पेन के खिलाफ जीत के बाद जापान के खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
जापान ने विश्वकप के ग्रुप ई में स्पेन को 2-1 से हराकर अंतिम-16 टीमों के नॉकआउट दौर में प्रवेश कर लिया। उसने स्पेन को हराकर बड़ा उलटफेर किया। इस ग्रुप में जापान ने इससे पहले जर्मनी को भी हराया था। स्पेन के लिए अल्वारो मोराटा ने पहला गोल किया। दूसरे हाफ में जापान ने एक बार फिर से वापसी की। उसके लिए रित्सु दोआन और आओ तनाका ने गोल किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।