Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
FIH Hockey World Cup History India Pakistan Australia Netherlands Germany Belgium check all winner list
{"_id":"63b6b0b828e7c452cc01d0c4","slug":"fih-hockey-world-cup-history-india-pakistan-australia-netherlands-germany-belgium-check-all-winner-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hockey World Cup: भारत 48 साल से नहीं जीता विश्व कप, पाकिस्तान चार बार का चैंपियन, जानें कब-कौन बना विजेता","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Hockey World Cup: भारत 48 साल से नहीं जीता विश्व कप, पाकिस्तान चार बार का चैंपियन, जानें कब-कौन बना विजेता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 13 Jan 2023 12:01 AM IST
सार
हॉकी विश्व कप का 15वां संस्करण 13 से 29 जनवरी तक भारत में खेला जाएगा। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के साथ-साथ राउरकेला को इसकी मेजबानी मिली है।
विज्ञापन
1 of 15
हॉकी विश्व कप के साथ भारतीय टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉकी विश्व कप का 15वां संस्करण 13 से 29 जनवरी तक भारत में खेला जाएगा। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के साथ-साथ राउरकेला को इसकी मेजबानी मिली है। भुवनेश्वर लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। 2018 में भी उसने टूर्नामेंट का आयोजन किया था। हॉकी विश्व कप की शुरुआत 52 साल पहले 1971 में हुआ था। तब से भारत सिर्फ एक बार चैंपियन बन सका है। वह 48 साल से खिताब नहीं जीता है। पाकिस्तान सर्वाधिक चार बार इस टूर्नामेंट को जीत चुका है। हम आपको हर बार चैंपियन बनने वाली टीम के बारे में बता रहे हैं...
1971: पाकिस्तान जीता
2 of 15
हॉकी विश्व कप 1971
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली बार हॉकी विश्व कप का आयोजन 1971 में हुआ था। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में होने वाला था, लेकिन बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के कारण उससे मेजबानी छीन ली गई। भारत ने युद्ध में बांग्लादेश का साथ दिया था और उसे आजाद कराया था। पाकिस्तान में भारतीय टीम का विरोध रहा था। इस कारण मेजबानी स्पेन को सौंप दी गई। पाकिस्तान ने फाइनल में मेजबान स्पेन को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया था। उसने सेमीफाइनल में भारत को हराया था। भारतीय टीम कांस्य पदक के मैच में केन्या के खिलाफ 2-1 से जीती थी।
1973: नीदरलैंड जीता
3 of 15
हॉकी विश्व कप 1973
- फोटो : सोशल मीडिया
दो साल बाद 1973 में दूसरे हॉकी विश्व कप का आयोजन नीदरलैंड के एम्सटेलवीन में किया गया था। इस बार भारतीय टीम फाइनल में पहुंची। नीदरलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबला 2-2 से बराबर रहने के बाद पेनल्टी स्ट्रोक्स से चैंपियन का फैसला हुआ। नीदरलैंड ने 4-2 से पेनल्टी स्ट्रोक्स में भारत को हराकर खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
1975: भारत जीता
4 of 15
हॉकी विश्व कप 1975
- फोटो : सोशल मीडिया
मलयेशिया की मेजबानी में भारत पहली बार चैंपियन बना। उसने फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। दोनों टीमें दूसरी बार फाइनल में पहुंची थीं। पाकिस्तान दूसरा खिताब जीतने से चूक गया और भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। भारत के लिए फाइनल में सुरजीत सिंह रंधावा और अशोक कुमार ने दो गोल किए थे। पाकिस्तान के लिए इकलौता गोल मोहम्मद जाहिद शेख ने किया था।
विज्ञापन
1978: पाकिस्तान जीता
5 of 15
हॉकी विश्व कप 1978
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में इस बार टूर्नामेंट खेला गया। पहली बार किसी दक्षिण अमेरिकी टीम को मेजबानी मिली थी। इस बार पाकिस्तान और नीदरलैंड की टीम फाइनल में पहुंची थी। भारत सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सका था। पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 3-2 से हराकर दूसरी बार खिताब जीत लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।