Lionel Messi in Kolkata: मेसी को देखने के लिए इस कपल ने हनीमून किया कैंसिल, बोले- उन्हें देखना ज्यादा जरूरी
मेसी की भारत यात्रा को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है और कोलकाता में अलग अलग जगहों पर उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। फैंस इसे किसी त्योहार की तरह मना रहे हैं।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कपल ने बताया कि उनकी हाल ही में शादी हुई है और उन्होंने हनीमून की पूरी योजना बना ली थी, लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि लियोनल मेसी कोलकाता आ रहे हैं, उन्होंने बिना किसी हिचक के अपनी यात्रा रद्द कर दी। कपल का कहना है कि वे पिछले 10–12 वर्षों से मेसी को फॉलो कर रहे हैं और उन्हें लाइव देखना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।
#WATCH | West Bengal | On the visit of star footballer Lionel Messi, a fan says, "... We recently got married, but on Messi's visit, we cancelled our honeymoon plan because first we wanted to see Messi... We are very excited to see him, and we have been following him for 10-12… pic.twitter.com/QIqLTbYOvh
— ANI (@ANI) December 13, 2025
कपल फैन ने कहा, 'मेसी हमारे लिए सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि प्रेरणा हैं। उन्हें एक बार सामने से देखना हमारे लिए हनीमून से भी ज्यादा खास है।' मेसी की भारत यात्रा ने कोलकाता को फुटबॉल के रंग में रंग दिया है, जहां होटल के बाहर, सड़कों पर और इवेंट स्थलों पर फैंस की भारी भीड़ उमड़ रही है।
स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी की एक महिला प्रशंसक का कहना है, 'हम मेघालय से हैं। हम बहुत उत्साहित हैं। हम मेसी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। हम बहुत खुश हैं...।' मेसी देर रात दो-ढाई बजे कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर भारी संख्या में फैंस जुटे थे। उन्हें भारी सुरक्षा के बीच होटल लाया गया। वह आज अपनी मूर्ति का अनावरण करेंगे। साथ ही सॉल्ट लेक स्टेडियम में कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: A fan of star footballer Lionel Messi says, "We are from Meghalaya. We are very excited. We are huge fans of Messi. We are very happy..." https://t.co/eFRMZKFNJy pic.twitter.com/oFOT3qqQhu
— ANI (@ANI) December 13, 2025
अर्जेंटीना टीम के प्रति दीवानगी की एक अनोखी मिसाल पश्चिम बंगाल के इचापुर के चाय दुकानदार शिव शंकर पात्रा ने पेश की है। उन्होंने अपने पूरे घर को वर्ल्ड कप चैंपियन अर्जेंटीना की नीले-सफेद रंगों में रंग दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी चाय की दुकान और कमरे को भी लियोनल मेसी की तस्वीरों से सजाया है, जिन्हें वह अब तक का सबसे महान फुटबॉलर मानते हैं।
कोलकाता में मेसी की विशाल प्रतिमा
मेसी के प्रति अपने प्यार को दिखाने के लिए श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब ने कोलकाता के लेक टाउन (साउथ दमदम) में उनकी 70 फीट ऊंची लोहे की प्रतिमा तैयार की है। इस प्रतिमा में मेसी को फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी थामे हुए दिखाया गया है। फिलहाल प्रतिमा का अंतिम फिनिशिंग कार्य चल रहा है और आसपास के इलाके को भी सजाया-संवारा जा रहा है। इस प्रोजेक्ट की तैयारियों को मोंटी पॉल की टीम अंतिम रूप दे रही है।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: Star footballer Lionel Messi will virtually unveil his 70-foot statue installed at the Sreebhumi Sporting Club in Lake Town today during the first leg of his G.O.A.T. Tour India 2025. pic.twitter.com/hKJ389f16B
— ANI (@ANI) December 13, 2025
