फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

86 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने दोहराया करिश्मा, दर्ज की इतिहास की सबसे बड़ी जीत

Wed, 22 Aug 2018 03:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 22 Aug 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
indian hockey team registers biggest win in their hockey history
रुपिंदर पाल सिंह

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को एशियाई खेल 2018 में अपने इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की और हांगकांग को 26-0 से रौंद दिया। भारत ने एशियाई खेलों में भी अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले उसने अपने पहले मैच में इंडोनेशिया को 17-0 से हराया था। 

indian hockey team registers biggest win in their hockey history
सरदार सिंह

भारत के हॉकी इतिहास की भी यह सबसे बड़ी जीत रही। पीआर श्रीजेश के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने 86 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इससे पहले भारत ने 1932 ओलंपिक में ध्यानचंद के नेतृत्व में अमेरिका को 24-1 से मात दी थी, जो उसकी सबसे बड़ी जीत थी। 

indian hockey team registers biggest win in their hockey history
आकाशदीप सिंह

भारतीय हॉकी टीम ने अब तक दो मैचों में कुल 43 गोल दागे हैं। बता दें कि हांगकांग के खिलाफ भारत ने चार खिलाड़ियों की हैट्रिक की मदद से 26 गोल दागे। हरमनप्रीत सिंह (28', 52', 53', 55') ने सर्वाधिक चार गोल दागे। भारत की तरफ से हरमनप्रीत के अलावा आकाशदीप सिंह (2', 32', 39'), रुपिंदर पाल सिंह (3', 4', 59') और ललित (16', 19', 34') ने हैट्रिक जमाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
indian hockey team registers biggest win in their hockey history
हॉकी

इसके अलावा एसवी सुनील (7', 45'), मनप्रीत सिंह (2', 17'), और मंदीप सिंह (20', 21') ने दो-दो गोल किए। वहीं अमित रोहानी (17'), सुरेंदर (54'), सिमरनजीत (53'), चिंगलेनसना (51'), दिलप्रीत (47'), वरुण (29') और विवेक (14') ने एक-एक गोल किया।

विज्ञापन
indian hockey team registers biggest win in their hockey history
भारतीय हॉकी टीम

भारतीय टीम के सामने हांगकांग बौनी साबित हुई जो कभी मुकाबले में खेलती नजर नहीं आई। हांगकांग टीम ने पूरे मैच में सिर्फ एक बार आक्रमण करने का प्रयास किया। गेंद पर उनका नियंत्रण भी अच्छा नहीं रहा। वहीं भारतीय टीम पूरे जोश के साथ खेली। कोच हरेंद्र सिंह ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बरकरार रखा। भारत ने पहले क्वार्टर में 6 गोल दागे तो दूसरे में आठ। तीसरे क्वार्टर में भारत ने चार गोल किए जबकि चौथे व अंतिम क्वार्टर में 8 गोल दागकर हांगकांग की बैंड बजा दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed