फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hockey World Cup: उद्घाटन समारोह में लगा ग्लैमर का तड़का, दिशा पाटनी-रणवीर और नीति मोहन ने जीता दिल, PHOTOS

Thu, 12 Jan 2023 10:45 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 12 Jan 2023 10:45 AM IST
सार

मुकाबलों की शुरुआत 13 जनवरी से होगी। टीम इंडिया अपने पहले मैच में शुक्रवार को स्पेन के खिलाफ खेलेगी। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में टूर्नामेंट के सभी मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 29 जनवरी को खेला जाएगा।

विज्ञापन
Odisha Hockey World Cup 2023: Photos of opening ceremony Ranveer Singh, Disha Patani, Neeti Mohan, Benny Dayal
दिशा पाटनी, नीति मोहन और ब्लैकस्वान ने भी परफॉर्म किया - फोटो : Odisha Sports Twitter
हॉकी विश्व कप का आगाज हो चुका है। यह इस टूर्नामेंट का 15वां संस्करण है। 17 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 16 देश हिस्सा ले रहे हैं। हॉकी विश्व कप में कुल 44 मैच खेले जाएंगे। कटक के बाराबती स्टेडियम में बुधवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हॉकी विश्व कप 2023 का उद्घाटन किया। इस दौरान बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, अभिनेत्री दिशा पाटनी, गायिका नीति मोहन, लिसा मिश्रा, शालमली खोलगडे और संगीतकार प्रीतम ने अपनी प्रस्तुति दी। आइए ओपनिंग सेरेमनी की कुछ तस्वीरें देखते हैं...
Odisha Hockey World Cup 2023: Photos of opening ceremony Ranveer Singh, Disha Patani, Neeti Mohan, Benny Dayal
स्टेडियम में पहुंचे दर्शक - फोटो : Odisha Sports Twitter
मुकाबलों की शुरुआत 13 जनवरी से होगी। टीम इंडिया अपने पहले मैच में शुक्रवार को स्पेन के खिलाफ खेलेगी। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में टूर्नामेंट के सभी मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 29 जनवरी को खेला जाएगा।

Image
Odisha Hockey World Cup 2023: Photos of opening ceremony Ranveer Singh, Disha Patani, Neeti Mohan, Benny Dayal
उद्घाटन समारोह के दौरान अनुराग ठाकुर और नवीन पटनायक - फोटो : Odisha Sports Twitter
भुवनेश्वर को लगातार दूसरी बार मेजबानी का मौका मिला है। 2018 में भी उसने हॉकी विश्व कप का आयोजन किया था। तब बेल्जियम ने पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड को हराया था। 

Image

Image
Image
विज्ञापन
विज्ञापन
Odisha Hockey World Cup 2023: Photos of opening ceremony Ranveer Singh, Disha Patani, Neeti Mohan, Benny Dayal
स्टेज कुछ इस प्रकार तैयार किया गया था - फोटो : Odisha Sports Twitter
उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सभी टीमों को शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने लिखा था- ओडिशा में 2023 हॉकी विश्व कप शुरू हो रहा है, सभी भाग लेने वाली टीमों को मेरी शुभकामनाएं। यह टूर्नामेंट खेल भावना को और मजबूत करे और हॉकी के खूबसूरत खेल को और लोकप्रिय बनाए। भारत को इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने पर गर्व है।''

Image

Image
विज्ञापन
Odisha Hockey World Cup 2023: Photos of opening ceremony Ranveer Singh, Disha Patani, Neeti Mohan, Benny Dayal
परफॉर्मेंस देते कलाकार - फोटो : Odisha Sports Twitter
भारतीय टीम की नजर 1975 के बाद पदक जीतने पर है। भारत को ग्रुप डी में इंग्लैंड, वेल्स और स्पेन के साथ रखा गया है। 13 जनवरी को भारत बनाम स्पेन, 15 जनवरी को भारत बनाम इंग्लैंड और 19 को भारत बनाम वेल्स मुकाबला होगा।

Image
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed