Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
IND-W vs PAK-W T20 India beats Pakistan by 8 wickets Smriti Mandhana hits half century commonwealth games 2022
{"_id":"62e68bda8b014a2c127f1522","slug":"ind-w-vs-pak-w-t20-india-beats-pakistan-by-8-wickets-smriti-mandhana-hits-half-century-commonwealth-games-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND-W vs PAK-W T20: पाकिस्तान को पीटकर भारतीय महिला टीम अंक तालिका में शीर्ष पर, स्मृति मंधाना ने जड़ा अर्धशतक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
IND-W vs PAK-W T20: पाकिस्तान को पीटकर भारतीय महिला टीम अंक तालिका में शीर्ष पर, स्मृति मंधाना ने जड़ा अर्धशतक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 31 Jul 2022 09:20 PM IST
सार
पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवरों में 99 रनों पर ही सिमट गई। भारत ने 100 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। उसने 11.4 ओवर में दो विकेट पर 102 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
1 of 6
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी पहली जीत रविवार (31 जुलाई) को दर्ज की। उसने ग्रुप-ए के अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। उसके दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दो अंक है। भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया और बारबाडोस के भी दो-दो अंक हैं, लेकिन टीम इंडिया नेट रनरेट में बेहतर है।
Trending Videos
2 of 6
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
बारिश के कारण मैच को 18-18 ओवरों का कर दिया गया। पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारूफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। उनका यह फैसला गलत साबित हुआ। पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवरों में 99 रनों पर ही सिमट गई। भारत ने 100 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। उसने 11.4 ओवर में दो विकेट पर 102 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
स्मृति मंधाना
- फोटो : सोशल मीडिया
स्मृति मंधाना ने जड़ा शानदार अर्धशतक
100 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 5.5 ओवरों में ही 61 रन की साझेदारी कर ली। शेफाली नौ गेंद पर 16 रन बनाकर पवेलियन लौटी। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। शेफाली के आउट होने के बाद भी स्मृति ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने आठवें ओवर में तुबा हसन की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकार अपना अर्धशतक पूरा किया।
4 of 6
एस. मेघना बोल्ड हुईं
- फोटो : सोशल मीडिया
मेघना ने मंधाना के साथ मिलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया
एक विकेट गिर जाने के बाद एस. मेघना और स्मृति मंधाना ने पाकिस्तान को कोई मौका नहीं दिया। मेघना ने संभलकर बल्लेबाजी की। वहीं, स्मृति ताबड़तोड़ अंदाज में रन बना रही थीं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी की। भारत को दूसरा झटका 11वें ओवर में लगा। ओमैमा सोहैल ने एस. मेघना को क्लीन बोल्ड कर दिया। मेघना ने 16 गेंद पर 14 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके निकले।
विज्ञापन
5 of 6
मैच समाप्त होने के बाद स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्ज
- फोटो : सोशल मीडिया
मंधाना ने चौके से किया मैच का अंत
मेघना के बाद क्रीज पर जेमिमा रोड्रिग्ज उतरीं। मंधाना और रोड्रिग्ज ने मिलकर मैच को समाप्त किया। 12वें ओवर की चौथी गेंद पर मंधाना ने चौका लगाकर मैच भारत के नाम कर दिया। वह 42 गेंद पर 63 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने आठ चौके और तीन छक्के लगाए। मंधाना का स्ट्राइक रेट 150 का रहा। रोड्रिग्ज तीन गेंद पर दो रन बनाकर नाबाद रहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।