Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Sanket, Gururaja, mirabai chanu and bindyarani statement after winning medal in CWG 2022
{"_id":"62e611d10fbdf3704e10da0e","slug":"sanket-gururaja-mirabai-chanu-and-bindyarani-statement-after-winning-medal-in-cwg-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CWG 2022: संकेत ने स्वतंत्रता सेनानी, गुरुराजा ने पत्नी को समर्पित किया पदक, पढ़ें जीत के बाद क्या बोले विजेता","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG 2022: संकेत ने स्वतंत्रता सेनानी, गुरुराजा ने पत्नी को समर्पित किया पदक, पढ़ें जीत के बाद क्या बोले विजेता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:53 AM IST
सार
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पदक जीतने के बाद खिलाड़ियों ने अपने दिल की बात कही। संकेत ने यह पदक स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित किया तो बिंदियारानी ने वादा किया कि अगली बार वो स्वर्ण पदक जीतेंगी।
विज्ञापन
1 of 5
कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पहले दिन भारत को कोई पदक नहीं मिला था, लेकिन दूसरे दिन विटलिफ्टिंग में देश को चार पदक मिले। शुरुआत रजत के साथ हुई फिर कांस्य आया और मीराबाई ने स्वर्ण की चाहत भी पूरी कर दी। बिंदियारानी ने रजत के साथ ही दिन का अंत किया। देश के लिए पदक जीतने के बाद इन खिलाड़ियों ने अपने दिल की बात कही। संकेत ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों को अपना पदक समर्पित किया तो गुरुराजा ने अपनी पत्नी को यह पदक समर्पित किया। आइए जानते हैं कि पदक जीतने के बाद हमारे चैंपियन खिलाड़ियों ने क्या कहा।
Trending Videos
2 of 5
मीराबाई चानू
- फोटो : सोशल मीडिया
महिलाओं के 49 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली मीराबाई चानू ने कहा "मैं बहुत खुश हूं। टोक्यो ओलंपिक के बाद राष्ट्रमंडल खेल मेरी पहली प्रतियोगिता है। मैंने इस खेल में भारत को स्वर्ण पदक दिया है इसलिए मैं इससे बहुत खुश हूं। मैं आज अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं क्योंकि मैंने 90 किग्रा को पार कर लिया है। यह जीत मुझे आत्मविश्वास देती है।" उन्होंने आगे कहा "राष्ट्रगान के समय मैं भावुक हो गई थी क्योंकि आज भीड़ में इतने सारे भारतीय थे जिन्होंने यहां मेरा बहुत समर्थन किया। जब हमारा झंडा फहराया गया और राष्ट्रगान शुरू हुआ, तो मुझे रोने का मन हुआ। मुझे भीड़ के समर्थन से बहुत कुछ मिला है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बिंदियारानी देवी
- फोटो : सोशल मीडिया
महिलाओं के 55 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीतने वाली बिंदिया रानी ने कहा "मैं अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। मैं अपने करियर के पहले गेम में खेल रही थी और मुझे बहुत खुशी है कि मैंने इसमें रजत पदक जीता। मैं पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स खेली और सिल्वर पाकर बहुत खुश हूं। आज मेरे जीवन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था... सोना मेरे हाथ से फिसल गया। जब मैं पोडियम पर था, तो मैं केंद्र में नहीं थी, अगली बार बेहतर करूंगी। मेरा अगला लक्ष्य राष्ट्रीय खेल, विश्व चैम्पियनशिप, एशियाई खेल और फिर 2024 पेरिस ओलंपिक हैं। मैं उनमें बेहतर प्रदर्शन करूंगी।"
गुरुराजा ने पत्नी को समर्पित किया मेडल
4 of 5
गुरुराजा पुजारी
- फोटो : सोशल मीडिया
गुरुराजा ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीतने के बाद कहा "मैं अपना पदक अपनी पत्नी को समर्पित करता हूं और अपने सभी समर्थकों को धन्यवाद देता हूं। मुझे खुशी है कि संकेत ने रजत जीता और मैंने कांस्य जीतकर भारत के लिए दूसरा पदक जीता। मैं और बेहतर कर सकता था हालांकि 269 किग्रा अच्छा है। मैं हाल ही में बीमार पड़ गया था, लेकिन मैं ठीक हो गया और अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।" पुजारी ने कहा कि पोडियम पर खड़े तिरंगे को ऊंचा उड़ते हुए देखकर उन्हें गर्व महसूस हुआ। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह मेरा सपना था।"
विज्ञापन
संकेत ने स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित किया पदक
5 of 5
संकेत महादेव सरगर
- फोटो : सोशल मीडिया
देश को पहला पदक दिलाने वाले संकेत ने कहा कहा भारत की आजादी को 75 साल पूरे हो चुके हैं। इस साल देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अपना रजत पदक देश के स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित किया, जिन्होंने भारत को आजाद कराने के लिए अपनी जान गंवा दी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।