Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Bindyarani Devi won fourth medal for India; Bindyarani got silver in 55 kg category in weightlifting
{"_id":"62e5af2b26ea313ec95848c7","slug":"bindyarani-devi-won-fourth-medal-for-india-bindyarani-got-silver-in-55-kg-category-in-weightlifting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CWG: वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने क्लीन एंड जर्क में नेशनल रिकॉर्ड के साथ जीता रजत, भारत को दिलाया चौथा पदक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG: वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने क्लीन एंड जर्क में नेशनल रिकॉर्ड के साथ जीता रजत, भारत को दिलाया चौथा पदक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 31 Jul 2022 08:38 AM IST
सार
बिंदियारानी देवी ने क्लीन एंड जर्क राउंड में 116 किलो उठाने के साथ ही इस राउंड में नया नेशनल रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इससे पहले का नेशनल रिकॉर्ड भी बिंदियारानी के ही नाम था। उन्होंने 2021 में 114 किलो वजन उठाया था।
विज्ञापन
1 of 5
बिंदियारानी देवी
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
भारतीय वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने देश के लिए चौथा पदक जीता। उन्होंने 55 किलोग्राम भारवर्ग में स्नैच में 86 किलो का वजन और क्लीन एंड जर्क राउंड में 116 किलो का वजन उठाया। कुल 202 किलो वजन उठाने के साथ ही बिंदियारानी ने रजत पदक अपने नाम किया। भारत का यह कुल चौथा पदक रहा। भारत ने चारों पदक वेटलिफ्टिंग में ही जीते हैं। बिंदियारानी से पहले मीराबाई चानू ने 49 किलो भारवर्ग में स्वर्ण, जबकि पुरुषों में संकेत सरगर ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक और गुरुराजा पुजारी ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया था।
बिंदियारानी देवी रजत पदक के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
बिंदियारानी देवी ने क्लीन एंड जर्क राउंड में 116 किलो उठाने के साथ ही इस राउंड में नया नेशनल रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इससे पहले का नेशनल रिकॉर्ड भी बिंदियारानी के ही नाम था। उन्होंने 2021 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में 55 किलोग्राम भारवर्ग में क्लीन एंड जर्क राउंड में 114 किलो का वजन उठाया था। यह उनका पर्सनल बेस्ट भी था। अब क्लीन एंड जर्क राउंड में बिंदिया का पर्सनल बेस्ट 116 किलो वजन है।
बिंदियारानी का यह पहला कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल है। इससे पहले वह 2019 एपिया में कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण और 2021 ताशकंद कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बिंदियारानी देवी
- फोटो : सोशल मीडिया
फाइनल में क्लीन एंड जर्क राउंड में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में फ्रेयर पहले अटैम्प्ट में 109 किलो वजन उठाने में कामयाब नहीं हो पाईं। वहीं, बिंदिया ने 110 किलो वजन उठा लिया। ऐसे में फ्रेयर पर दबाव बना। हालांकि, दूसरे अटैम्प्ट में फ्रेयर ने 109 किलो का वजन उठा लिया।
4 of 5
55 किलो ग्राम वर्ग में फाइनल रिजल्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में बिंदिया पर बेहतर करने का दबाव बना। दूसरे अटैम्प्ट में बिंदिया 114 किलो का वजन नहीं उठा सकीं। इसके बाद फ्रेयर ने तीसरे अटैम्प्ट में 115 किलो वजन उठाने का सोचा, लेकिन फेल रहीं। ऐसे में बिंदिया ने अपने तीसरे अटैम्प्ट में 116 किलो वजन उठाने की ठान ली और 116 किलो वजन कामयाबी से उठाते हुए देश को एक और रजत पदक दिलाया।
विज्ञापन
5 of 5
बिंदियारानी देवी रजत पदक के साथ (बाएं)
- फोटो : सोशल मीडिया
नाइजीरिया की आदिजात एडेनिके कुल 203 किलो (स्नैच: 92 किलो, क्लीन एंड जर्क: 111 किलो) के साथ पहले स्थान पर रहीं और स्वर्ण अपने नाम किया। वहीं, बिंदियारानी 202 किलो (स्नैच: 86 किलो, क्लीन एंड जर्क: 116 किलो) के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। फ्रेयर मॉरो कुल 198 किलो वजन ((स्नैच: 89 किलो, क्लीन एंड जर्क: 109 किलो) के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।