Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Indian Athletes Performance in Paris Olympics 2024 Highlights Medals Tally Manu Bhaker Neeraj Chopra Vinesh
{"_id":"66b84251cf421358f8077822","slug":"indian-athletes-performance-in-paris-olympics-2024-highlights-medals-tally-manu-bhaker-neeraj-chopra-vinesh-2024-08-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: पांच कांस्य और एक रजत के साथ समाप्त हुआ भारत का ओलंपिक अभियान, जानिए भारतीय खिलाड़ियों का सफर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: पांच कांस्य और एक रजत के साथ समाप्त हुआ भारत का ओलंपिक अभियान, जानिए भारतीय खिलाड़ियों का सफर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 11 Aug 2024 10:17 AM IST
सार
India at Paris Olympics 2024 Medal Tally : 26 जुलाई से शुरू हुए पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने सात रिजर्व सहित 117 खिलाड़ियों को भारतीय दल में भेजा था। वहीं, इनके साथ 140 सहायक कर्मचारी और अधिकारी भी भारतीय दल के साथ गए थे। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि भारत ने कुल छह पदक किस खेल में जीते। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 7
पेरिस ओलंपिक 2024
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
खेलों के महाकुंभ कहे जाने वाले ओलंपिक का आज आखिरी दिन है। समापन समारोह के साथ पेरिस में जारी ओलंपिक 2024 खत्म हो जाएगा। भारतीय खिलाड़ियों का ओलंपिक में सफर समाप्त हो चुका है। इस बार भारत ने कुल छह मेडल अपने नाम किए जिनमें पांच कांस्य और एक रजत पदक शामिल है। वहीं, टोक्यो ओलंपिक में भारत ने एक स्वर्ण के साथ सात पदक जीते थे।
26 जुलाई से शुरू हुए पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने सात रिजर्व सहित 117 खिलाड़ियों को भारतीय दल में भेजा था। वहीं, इनके साथ 140 सहायक कर्मचारी और अधिकारी भी भारतीय दल के साथ गए थे। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि भारत ने कुल छह पदक किस खेल में जीते। आइये जानते हैं...
2 of 7
मनु भाकर
- फोटो : पीटीआई
महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मनु ने जीता कांस्य
भारत ने पहला पदक 28 जुलाई को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीता था। स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक अपने नाम किया। वह ओलंपिक शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट भी हैं। फाइनल में मनु भाकर ने 221.7 का स्कोर बनाया।
3 of 7
मनु भाकर और सरबजोत
- फोटो : ANI
मिश्रित टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीता कांस्य
30 जुलाई को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर कांस्य जीता। इस ओलंपिक में यह भारत का दूसरा पदक था। भारत ने कांस्य पदक के मुकाबले में दक्षिण कोरिया की ओह ये जिन और ली वोन्हो की जोड़ी को 16-10 से हराया। इसी के साथ मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। वह एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहले भारतीय बन गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
स्वप्निल कुसाले
- फोटो : PTI
पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में स्वप्निल कुसाले ने जीता कांस्य
भारत को तीसरा पदक स्वप्निल कुसाले ने दिलाया। उन्होंने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में एक अगस्त को कांस्य पदक जीता। स्वप्निल महिला या पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में ओलंपिक मेडल जीतने वाले पहले भारतीय हैं। स्वप्निल का पदक अप्रत्याशित था, क्योंकि किसी ने उन्हें पदक की दौड़ में नहीं रखा था। हालांकि, उन्होंने सभी को चौंकाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
5 of 7
भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : PTI
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता कांस्य
भारतीय पुरुष हॉकी टीम से पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने की काफी उम्मीद थी, स्वर्ण तो नहीं आया, लेकिन भारतीय टीम कांस्य पदक को बरकरार रखने में कामयाब रही है। भारत ने टोक्यो 2020 में 41 साल का पदक का सूखा समाप्त किया था और रमनप्रीत सिंह की अगुआई में कांस्य पदक जीता था। तीन साल बाद भारतीय टीम ने आठ अगस्त को पेरिस ओलंपिक में भी कांस्य पदक जीता। भारत ने कांस्य पदक के मुकाबले में स्पेन को 2-1 से हरा दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।