Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
International Olympic Day 2022 Know These Top Five Indian Players in Olympic Who Won Medals News in Hindi
{"_id":"62b40fb1b2db2f0dac0c81e0","slug":"international-olympic-day-2022-know-these-top-five-indian-players-in-olympic-who-won-medals-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top 5 Olympians of india: मीराबाई चानू से लेकर नीरज चोपड़ा तक, ओलंपिक में देश के लिए कमाल करने वाले खिलाड़ी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Top 5 Olympians of india: मीराबाई चानू से लेकर नीरज चोपड़ा तक, ओलंपिक में देश के लिए कमाल करने वाले खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:31 PM IST
सार
ओलंपिक दिवस के मौके पर हम उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो देश के लिए पदक जीत चुके हैं और देश का सर गर्व से ऊंचा कर चुके हैं। टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतकर कमाल किया था।
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस हर साल 23 जून को मनाया जाता है। ओलंपिक के इतिहास में यह दिन खास महत्व रखता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य खेल के जरिए एक बेहतर दुनिया का निर्माण करना है और लोगों को शांति से एक साथ लाना है। ओलंपिक में भारत के कई खिलाड़ी कमाल कर चुके हैं और कई पदक जीतकर अलग-अलग समय में देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। यहां हम उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो देश के लिए पदक जीत चुके हैं और देश का सर गर्व से ऊंचा कर चुके हैं।
Trending Videos
सुशील कुमार
2 of 6
पहलवान सुशील कुमार
सुशील कुमार पहले भारतीय हैं, जिन्होंने ओलंपिक में देश के लिए दो पदक जीते हैं। उन्होंने 2008 में बीजिंग में हुए ओलंपिक में देश को कांस्य पदक दिलाया था। उस समय उनकी उम्र 25 साल थी। इसके बाद उन्होंने 2012 में हुए लंदन ओलंपिक में 66 किलोग्राम भारवर्ग रजत पदक जीतकर दूसरी बार भारत का मान बढ़ाया था। उन्होंने 2008 में 70 मिनट के अंदर लगातार तीन मैच जीते थे और कांस्य पदक अपने नाम किया था, लेकिन 2012 में फाइनल मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मीराबाई चानू
3 of 6
मीराबाई चानू
- फोटो : PTI
मीराबाई चानू ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में पहले दिन ही पदक जीता था और शानदार शुरुआत की थी। चानू ने भारत की पहली महिला वेटलिफ्टर हैं, जिन्होंने ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने क्लीन जर्क में 116 किलोग्राम और स्नैच में 87 किलोग्राम वजन उठाकर इतिहास रचा था। कुल मिलाकर चानू ने 202 किलो वजन उठाया था और 21 साल बाद वेटलिफ्टिंग में भारत को पदक दिलाया था।
पीवी सिंधु
4 of 6
पीवी सिंधु
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2021 में 21 साल की पीवी सिंधु ने रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा था। अपने पहले ही ओलंपिक में वो एकल प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला थीं। इसके बाद ही वो बैडमिंटन रैंकिंग में दूसरे नंबर पर आ गई थीं। इसके बाद 2020 में उन्होंने कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक में दूसरी बार देश को पदक दिलाया। वो भारत की एकमात्र महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलंपिक में दो पदक जीते हैं।
विज्ञापन
राज्यवर्धन सिंह राठौर
5 of 6
कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर
- फोटो : amar ujala
निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौर ने 34 साल की उम्र में इतिहास रचा था। वो पहले भारतीय थे, जिन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में ओलंपिक पदक जीता था। राठौर ने 2004 एथेंस ओलंपिक में रजत पदक अपने नाम किया था। उनके नाम 25 अंतरराष्ट्रीय मेडल हैं। सेना के सदस्य रहे राठौर कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीत चुके हैं। इसके साथ ही वो एशियन गेम्स में एक रजत और एक कांस्य पदक जीत चुके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।