फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांस्य से चूके लक्ष्य सेन: पहला गेम जीता, दूसरे में 8-2 की बढ़त बनाई, फिर भी मलयेशियाई खिलाड़ी से हारे लक्ष्य

Mon, 05 Aug 2024 08:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 05 Aug 2024 08:03 PM IST
सार

लक्ष्य का पेरिस ओलंपिक में सफर शानदार रहा। सेमीफािइनल और कांस्य पदक के मैच में हारने से पहले लक्ष्य ने लगातार पांच मैच जीते थे। सेमीफाइनल में पहुंचकर लक्ष्य ने इतिहास भी रचा था।

विज्ञापन
Lakshya Sen missed out on bronze: Won first game, took lead in 2nd, yet lost to Malaysian player Lee Zii Jia
लक्ष्य सेन और ली जी जिया - फोटो : PTI
कांस्य पदक के मैच में लक्ष्य सेन को हार का सामना करना पड़ा है। पहला गेम भारतीय शटलर ने 21-13 से अपने नाम किया था। इसके बाद दूसरे गेम में एक वक्त लक्ष्य ने 8-2 की बढ़त बना ली थी। हालांकि, इसके बाद मलयेशियाई खिलाड़ी ने जबरदस्त वापसी की और 11-8 से बढ़त बनाने के बाद दूसरे गेम को 21-16 से अपने नाम किया।
Lakshya Sen missed out on bronze: Won first game, took lead in 2nd, yet lost to Malaysian player Lee Zii Jia
लक्ष्य सेन और ली जी जिया - फोटो : PTI
इसके बाद तो तीसरे और निर्णयाक गेम में ली जिया पूरी तरह हावी रहे और 21-11 से अपने नाम किया। साथ ही मैच के साथ-साथ कांस्य पदक भी अपने नाम किया। लक्ष्य ने मैच में कई अनफोर्स्ड एररर्स किए और मलयेशियाई खिलाड़ी को स्मैश पर स्मैश लगाने का मौका दिया। लक्ष्य इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज करवाने से चूक गए। इससे पहले लक्ष्य को सेमीफाइनल में विक्टर एक्सेलसन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 
Lakshya Sen missed out on bronze: Won first game, took lead in 2nd, yet lost to Malaysian player Lee Zii Jia
लक्ष्य सेन और ली जी जिया - फोटो : PTI
उससे पहले लक्ष्य ने लगातार पांच मैच जीते थे। उन्होंने ग्रुप स्टेज के दौरान अपने पहले मैच में गुआतेमाला के केविन कोरडोन को 21-8, 22-20 से हराया था। हालांकि, इस मैच का नतीजा डिलीट कर दिया गया और मैच को रद्द घोषित किया गया। इसके बाद लक्ष्य ने बेल्जियम के जुलियेन करागी को 21-19, 21-14 से हरा दिया। ग्रुप स्टेज से निकलकर राउंड ऑफ 16 में पहुंचने के लिए लक्ष्य को अपने आखिरी ग्रुप मैच में इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को हराया था। भारतीय शटलर ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए विश्व नंबर तीन क्रिस्टी को 21-18, 21-12 से हरा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lakshya Sen missed out on bronze: Won first game, took lead in 2nd, yet lost to Malaysian player Lee Zii Jia
लक्ष्य सेन और ली जी जिया - फोटो : PTI
राउंड ऑफ 16 में लक्ष्य का सामना हमवतन एचएस प्रणय से हुआ और लक्ष्य ने प्रणय को 21-12, 21-6 से हरा दिया। क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य का सामना चीनी ताइपे के चू टिन चेन से हुआ। इस मैच में लक्ष्य को कड़ी टक्कर मिली और पहली बार लक्ष्य का कोई मैच तीसरे गेम में गया। पहला गेम चू टिन ने 21-19 से अपने नाम किया था। इसके बाद दूसरा गेम लक्ष्य ने 21-15 और तीसरा गेम 21-12 से अपने नाम किया। इस मैच को जीतने के साथ ही लक्ष्य ने इतिहास रच दिया था। वह बैडमिंटन के पुरुष एकल में सेमीफाइनल में पहुंचने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने। हालांकि, सेमीफाइनल में एक्सेलसन ने लक्ष्य को 22-20, 21-14 से हरा दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed