फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paris Olympics: कल एक्शन में होंगे भारत के 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा, क्वालिफिकेशन में ही छाप छोड़ना चाहेंगे

Mon, 05 Aug 2024 05:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 05 Aug 2024 05:17 PM IST
सार

इस साल चोपड़ा ने सिर्फ तीन स्पर्धाओ में भाग लिया, लेकिन उनके बाकी प्रतिस्पर्धी भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए है। दोहा डायमंड लीग में मई में चोपड़ा ने 88.36 मीटर का थ्रो फेंका था। वहीं, एडक्टर में असहजता के कारण 28 मई को ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में एहतियात के तौर पर भाग नहीं लिया।

विज्ञापन
Paris Olympics: India golden boy Neeraj Chopra in action Tuesday, Qualification Kishore Jena Javelin Throw
नीरज चोपड़ा-किशोर जेना - फोटो : twitter
भारत के लिए अगले कुछ दिनों में कुछ और पदक आ सकते हैं। इस बार स्वर्ण की सबसे ज्यादा उम्मीद जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से है। नीरज मंगलवार से एक्शन में होंगे। उन्हें मंगलवार को क्वालिफिकेशन मैच खेलना है। इसके बाद अगर वह क्वालिफाई करते हैं तो आठ अगस्त को अपना फाइनल खेलेंगे। भारतीय एथलेटिक्स के लिए कई कीर्तिमान रच चुके नीरज अपने दूसरे ओलंपिक में एक बार फिर अपने भाले से इतिहास रचना चाहेंगे चूंकि 140 करोड़ भारतीयों को उनसे एक बार फिर स्वर्ण की उम्मीद है।
Paris Olympics: India golden boy Neeraj Chopra in action Tuesday, Qualification Kishore Jena Javelin Throw
नीरज चोपड़ा - फोटो : Screen Grab
इसके साथ ही नीरज के अप्रतिम निरंतरता की एक बार फिर परीक्षा होगी क्योंकि पूरे सत्र में वह जांघ के भीतरी हिस्से की मांसपेशी में (एडक्टर) परेशानी से जूझते रहे हैं। चोपड़ा अगर स्वर्ण जीतते हैं तो ओलंपिक के इतिहास में खिताब बरकरार रखने वाले पांचवें खिलाड़ी हो जाएंगे । इसके साथ ही ओलंपिक व्यक्तिगत वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी बनेंगे।
Paris Olympics: India golden boy Neeraj Chopra in action Tuesday, Qualification Kishore Jena Javelin Throw
नीरज चोपड़ा - फोटो : Social Media
ओलंपिक की पुरूष भालाफेंक स्पर्धा में अभी तक एरिक लेमिंग ( स्वीडन 1908 और 1912), जोन्नी माइरा ( फिनलैंड 1920 और 1924), चोपड़ा के आदर्श जान जेलेंजी ( चेक गणराज्य 1992 और 1996 ) और आंद्रियास टी ( नॉर्वे 2004 और 2008 ) की ओलंपिक में भालाफेंक स्पर्धा में खिताब बरकरार रख सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Paris Olympics: India golden boy Neeraj Chopra in action Tuesday, Qualification Kishore Jena Javelin Throw
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
इस साल चोपड़ा ने सिर्फ तीन स्पर्धाओ में भाग लिया, लेकिन उनके बाकी प्रतिस्पर्धी भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए है। दोहा डायमंड लीग में मई में चोपड़ा ने 88.36 मीटर का थ्रो फेंका था। वहीं, एडक्टर में असहजता के कारण 28 मई को ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में एहतियात के तौर पर भाग नहीं लिया। उन्होंने जून में फिनलैंड में पावो नुरमी खेलों में 85.97 मीटर का थ्रो फेंककर स्वर्ण के साथ वापसी की। इसके बाद सात जुलाई को पेरिस डायमंड लीग में भाग नहीं लिया।
विज्ञापन
Paris Olympics: India golden boy Neeraj Chopra in action Tuesday, Qualification Kishore Jena Javelin Throw
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
उनके कोच ने फिटनेस को लेकर चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि अब उनके एडक्टर में कोई परेशानी नहीं है और वह कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता चेक गणराज्य के याकूब वालेश, जर्मनी के जूलियन वेबर और पूर्व विश्व चैम्पियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स उन्हें फिर चुनौती देंगे। भारत के किशोर जेना भी दौड़ में हैं जिन्होंने पिछले साल एशियाई खेलों में 87.54 मीटर का थ्रो फेंककर क्वालिफाई किया था लेकिन उसके बाद से 80 मीटर तक भी नहीं पहुंच पाए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed