फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aman Sehrawat: विनेश की तरह अमन ने भी रातभर की मेहनत, 10 घंटे में 4.6 किलो वजन घटाया, ओलंपिक में जीता कांस्य

Sat, 10 Aug 2024 09:01 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 10 Aug 2024 09:01 AM IST
सार

Aman Sehrawat Paris Olympics 2024: इस मुकाबले में अमन ने पुअर्तो रिको के पहलवान डैरियन क्रूज को 13-5 से हरा दिया। पहले राउंड में ही अमन 6-3 से आगे चल रहे थे। दूसरे राउंड अमन ने इस बढ़त को और आगे बढ़ाया और क्रूज को कोई मौका नहीं दिया। इस तरह अमन सहरावत ने जीत हासिल की।

विज्ञापन
Aman Sehrawat Sheds 4.6 kg in 10 Hours like Vinesh Phogat Wins Bronze at Paris Olympics 2024
अमन सहरावत - फोटो : PTI
पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवानों के लिए वजन मेंटेन रखना सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। शुक्रवार को अमन सहरावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक जीता, लेकिन इस मुकाबले से पहले उन्हें रातभर वजन कम करना पड़ा। विनेश फोगाट की तरह पुरुष पहलवान का भी वजन बढ़ गया था।

Aman Sehrawat Sheds 4.6 kg in 10 Hours like Vinesh Phogat Wins Bronze at Paris Olympics 2024
अमन सहरावत - फोटो : PTI
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सेमीफाइनल मैच के बाद अमन का वजन 4.6 किलो बढ़ गया था। इसके बाद उन्होंने 10 घंटे कड़ी मेहनत की और मैच से पहले वजन घटाया। कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले से पहले अमन पूरी रात नहीं सोए और अपने वजन को कम करने में लगे रहे। बता दें कि, विनेश फोगाट को बढ़े वजन के कारण फाइनल मुकाबले से पहले डिसक्वालिफाई कर दिया गया। 
 
Aman Sehrawat Sheds 4.6 kg in 10 Hours like Vinesh Phogat Wins Bronze at Paris Olympics 2024
अमन सहरावत - फोटो : PTI
सेमीफाइनल मैच के बाद अमन के पास ज्यादा वक्त नहीं था। ऐसे में वजन घटाने के मिशन की शुरुआत डेढ़ घंटे के मैट सेशन से हुई, जिसके दौरान दो वरिष्ठ कोचों ने उन्हें कुश्ती करने के लिए प्रेरित किया और उसके बाद एक घंटे का हॉट बाथ सेशन हुआ। 12:30 बजे वे जिम गए, जहां अमन ने ट्रेडमिल पर एक घंटे तक बिना रुके दौड़ लगाई। इससे उनका पसीना बहा और उन्हें वजन कम करने से मदद मिली। फिर उन्हें 30 मिनट का ब्रेक दिया गया, उसके बाद पांच मिनट के सौना बाथ के पांच सेशन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aman Sehrawat Sheds 4.6 kg in 10 Hours like Vinesh Phogat Wins Bronze at Paris Olympics 2024
अमन सहरावत - फोटो : PTI
आखिरी सेशन के अंत तक, अमन का वजन 900 ग्राम ज्यादा था। इसके बाद उन्हें मसाज दी गई और फिर कोचों ने उन्हें हल्की जॉगिंग करने के लिए कहा। इसके बाद पांच 15 मिनट के रनिंग सेशन हुए। सुबह 4:30 बजे तक, अमन का वजन 56.9 किलोग्राम था, जो कि उनकी कैटेगरी से 100 ग्राम कम था। वजन कम होने के बाद कोच और पहलवान ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Aman Sehrawat Sheds 4.6 kg in 10 Hours like Vinesh Phogat Wins Bronze at Paris Olympics 2024
अमन सहरावत - फोटो : PTI
भारतीय राष्ट्रीय कुश्ती दल के कोच विरेंद्र दहिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अमन का वजन 4.6 किलो बढ़ गया था। दहिया ने कहा, "मैंने पूरी रात कुश्ती मुकाबलों के वीडियो देखे।
हम हर घंटे उसका वजन जांचते रहे। हम पूरी रात नहीं सोए, दिन में भी नहीं। वजन कम करना हमारे लिए सामान्य बात है, लेकिन पिछले दिन (विनेश के साथ) जो हुआ, उसके कारण तनाव था, बहुत तनाव था। हम एक और पदक हाथ से जाने नहीं दे सकते थे।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed