फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Olympics: जाधव से अमन तक..भारत ने जीते आठ पदक, नहीं आया स्वर्ण, जानें कुश्ती में कैसा रहा भारत का इतिहास

Sat, 10 Aug 2024 12:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 10 Aug 2024 12:44 AM IST
सार

ओलंपिक के इतिहास में भारत ने कुश्ती में अब तक आठ पदक जीते हैं। इनमें दो रजत और छह कांस्य हैं। अब तक भारत ने इस खेल में कोई स्वर्ण नहीं जीता है। इस लेख में हम भारत के कुश्ती में ओलंपिक के इतिहास में प्रदर्शन पर चर्चा करेंगे। आइये जानते हैं...

विज्ञापन
Paris Olympics: From KD Jadhav to Bajrang, Aman Sehrawat, India won eight medals, India's history in wrestling
अमन सहरावत - फोटो : PTI
पहलवान अमन सहरावत ने 57 भारवर्ग में पुएर्टो रिको के डैरियन क्रूज को 13-5 से हराकर भारत को कांस्य पदक दिला दिया। पेरिस में यह भारत का छठा पदक है। अब भारत के खाते में पांच कांस्य और एक रजत पदक आ चुका है। कुश्ती में भारत ने लगातार पांचवें ओलंपिक में पदक जीतने का सिलसिला जारी रखा है। शुरुआत बीजिंग 2008 से हुई थी जब सुशील कुमार ने पदक दिलाया था। अमन बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल में जापान के शीर्ष वरीय रेई हिगुची से पराजित हो गए थे लेकिन हिगुची के फाइनल में पहुंचने से अमन को रेपचेज में मौका मिला था जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और एक बार बढ़त लेने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।


पेरिस में भारत को कुश्ती में एक और पदक की उम्मीद थी। महिलाओं के 50 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में विनेश फोगाट ने मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, बुधवार को उन्हें कैटेगरी से अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया। फोगाट ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनी थीं। उनके पास स्वर्ण जीतकर इतिहास रचने का सुनहरा मौका था। ओलंपिक के इतिहास में भारत ने कुश्ती में अब तक आठ पदक जीते हैं। इनमें दो रजत और छह कांस्य हैं। अब तक भारत ने इस खेल में कोई स्वर्ण नहीं जीता है। इस लेख में हम भारत के कुश्ती में ओलंपिक के इतिहास में प्रदर्शन पर चर्चा करेंगे। आइए जानते हैं...
Paris Olympics: From KD Jadhav to Bajrang, Aman Sehrawat, India won eight medals, India's history in wrestling
केडी जाधव - फोटो : ओलंपिक
हेलसिंकी ओलंपिक 1952
कुश्ती में भारत ने अपना पहला पदक हेलसिंकी ओलंपिक 1952 में जीता था। केडी जाधव ने पुरुषों की 57 किग्रा स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। जाधव ने जापान के शोहाची इशी के खिलाफ अपने पदक दौर के मुकाबले की शुरुआत की थी, लेकिन वह स्वर्ण नहीं जीत सके थे। यह ओलंपिक में स्वतंत्र भारत का कुश्ती में पहला पदक था।
Paris Olympics: From KD Jadhav to Bajrang, Aman Sehrawat, India won eight medals, India's history in wrestling
सुशील कुमार - फोटो : twitter
बीजिंग ओलंपिक 2008
भारत को अगला पदक 56 साल बाद बीजिंग ओलंपिक में 2008 में मिला। पहलवान सुशील कुमार ने पुरुष फ्रीस्टाइल 66 किग्रा स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया था। सुशील कुमार ने यूक्रेन के एंड्री स्टैडनिक से हार के साथ शुरुआत की थी। हालांकि, स्टैडनिक के फाइनल में पहुंचने के साथ सुशील को रेपेचेज राउंड के जरिए पदक जीतने का दूसरा मौका मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Paris Olympics: From KD Jadhav to Bajrang, Aman Sehrawat, India won eight medals, India's history in wrestling
सुशील कुमार - फोटो : ओलंपिक
लंदन ओलंपिक 2012
बीजिंग ओलंपिक में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाले सुशील कुमार ने लंदन में भी अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पुरुषों की 66 किग्रा स्पर्धा में में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा था। वह व्यक्तिगत दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।
विज्ञापन
Paris Olympics: From KD Jadhav to Bajrang, Aman Sehrawat, India won eight medals, India's history in wrestling
योगेश्वर दत्त - फोटो : ओलंपिक
लंदन ओलंपिक 2012
सुशील कुमार के अलावा योगेश्वर दत्त ने लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने घुटने और पीठ की चोटों से जूझते हुए अपना पहला मुकाबला जीता था, लेकिन राउंड ऑफ 16 में विश्व चैंपियन बेसिक कुदुखोव से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, कुदुखोव फाइनल में पहुंचने योगेश्वर को रेपेचेज राउंड के जरिए पदक जीतने का एक और मौका मिला था।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed