Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Video: Russian chess player accused of poisoning opponent, caught on camera applying mercury on chess board
{"_id":"66b6258e63c5fbee7d0b6cea","slug":"video-russian-chess-player-accused-of-poisoning-opponent-caught-on-camera-applying-mercury-on-chess-board-2024-08-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: रूस की शतरंज खिलाड़ी पर प्रतिद्वंद्वी को जहर देने का आरोप, चेस बोर्ड पर मर्करी लगाते कैमरे में हुई कैद","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Video: रूस की शतरंज खिलाड़ी पर प्रतिद्वंद्वी को जहर देने का आरोप, चेस बोर्ड पर मर्करी लगाते कैमरे में हुई कैद
शतरंज की दुनिया से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। एक रूसी शतरंज खिलाड़ी पर आरोप है कि उसने चेस बोर्ड और मोहरों पर मर्करी पदार्थ बिखेरकर अपने प्रतिद्वंद्वी को जहर देने की कोशिश की। आरोपी खिलाड़ी मैच शुरू होने से पहले कमरे में आईं और एक प्रतिद्वंद्वी की टेबल पर पूरे बोर्ड और चेस के मोहरों पर मर्करी पदार्थ लगाती दिखीं। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया।
2 of 5
सनसनीखेज घटना कैमरे में कैद
- फोटो : Twitter
आरोपी रूसी खिलाड़ी का नाम अमीना अबकारोवा बताया जाता है। जिन्हें उसने जहर दिया था, वह उनके बचपन की प्रतिद्वंद्वी उमायगनत उस्मानोवा थीं। रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अबकारोवा को इस कृत्य के लिए पुलिस ने गिरफ्तार किया है और दोषी पाए जाने पर उन्हें कम से कम तीन साल की कैद हो सकती है।
3 of 5
सनसनीखेज घटना कैमरे में कैद
- फोटो : Twitter
यूनाइटेड 24 मीडिया ने वीडियो साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'रूसी गणराज्य दागिस्तान में एक शतरंज टूर्नामेंट ने एक नाटकीय मोड़ ले लिया जब एक खिलाड़ी पर अपने प्रतिद्वंद्वी को मर्करी जहर देकर मारने की कोशिश की गई। अमीना अबाकारोवा मैच शुरू होने से पहले अपने प्रतिद्वंद्वी की टेबल के पास पहुंचीं और शतरंज की बिसात के पास मर्करी छिड़कते हुए कैद हो गईं।'
A chess tournament in the Russian republic of Dagestan took a dramatic turn when a player was accused of poisoning her opponent with mercury.
Amina Abakarova approached her opponent's table before the start of the match and spilled mercury near the chessboard. pic.twitter.com/vh2YpVmpDU
बयान में कहा गया, 'उस्मानोवा टूर्नामेंट के दौरान बीमार पड़ गई थीं और उन्हें चिकित्सा सहायता की जरूरत पड़ी। अबकारोवा को बाद में हिरासत में लिया गया था।' इस घटना ने दागिस्तान के खेल मंत्री सजीदा सझिदोवा का ध्यान भी खींचा। मिरर यूएस के साथ बातचीत में, सझिदोवा ने कहा, 'कई अन्य लोगों की तरह, मैं भी जो हुआ उससे हैरान हूं और अमीना अबाकारोवा जैसे अनुभवी प्रतियोगी के इरादे समझ से बाहर हैं। उसने जो किया, उसका दुखद परिणाम हो सकता था। इससे उनकी खुद जान भी खतरे में पड़ सकती थी और वहां मौजूद सभी लोगों के जीवन को खतरा हो सकता था। अब उसे जवाब देना होगा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।'
विज्ञापन
5 of 5
सनसनीखेज घटना कैमरे में कैद
- फोटो : Twitter
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अबाकारोवा ने कहा कि उनके कृत्य के पीछे का कारण व्यक्तिगत दुश्मनी थी क्योंकि उन्हें पहले एक क्षेत्रीय प्रतियोगिता में उस्मानोवा ने हराया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।