फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neeraj-Arshad: 'नीरज मेरे बेटे की तरह है, उनके लिए दुआ मांगी', चोपड़ा के रजत जीतने के बाद अरशद की मां का बयान

Fri, 09 Aug 2024 05:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 09 Aug 2024 05:48 PM IST
सार

नीरज और अरशद के बीच की दोस्ती दुनियाभर में प्रसिद्ध है। दोनों का एक-दूसरे के प्रति आपसी सम्मान, प्यार को दुनियाभर में सराहना मिलती है।

विज्ञापन
'Neeraj Chopra is like my son, prayed for him', says Arshad Nadeem mother after Paris Olympics Javelin Final
अरशद नदीम-नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
मां का प्यार दुनिया की सबसे गहरी और शक्तिशाली ताकतों में से एक है। गुरुवार को पेरिस ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में पाकिस्तान के अरशद नदीम के स्वर्ण और नीरज चोपड़ा के रजत जीतने के बाद दोनों की मां ने एक उदाहरण स्थापित किया है। उन्होंने उदाहरण स्थापित किया कि एक मां अपने बेटे की जीत का जश्न तो मनाती ही है, साथ ही प्रतिद्वंद्वी के लिए भी सर्वश्रेष्ठ की कामना करती है, खासकर तब जब दोनों अच्छे दोस्त भी हों। अरशद नदीम की मां ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक के फाइनल में अपने बेटे के ऐतिहासिक स्वर्ण पदक का जश्न मनाया। वहीं, नीरज की मां सरोज ने कहा कि अरशद भी उनके बेटे की तरह हैं और वह उनके लिए खुश हैं। अब अरशद की मां की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। अरशद की मां ने कहा है कि वह नीरज को अरशद की तरह अपने बेटे के रूप में देखती हैं।

'Neeraj Chopra is like my son, prayed for him', says Arshad Nadeem mother after Paris Olympics Javelin Final
अरशद नदीम - फोटो : PTI
उन्होंने पाकिस्तानी समाचार चैनल से एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'वह (नीरज) भी मेरे बेटे की तरह है। वह नदीम का दोस्त है और उसका भाई भी। जीत और हार खेल का हिस्सा हैं। भगवान उन्हें आशीर्वाद दे और वह खूब पदक जीतें। वे भाइयों की तरह है। मैंने नीरज के लिए भी प्रार्थना की। नदीम को जो दुआएं दीं, उसके लिए मैं पूरे पाकिस्तान की शुक्रगुजार हूं।' नीरज और नदीम मैदान के बाहर काफी अच्छे दोस्त हैं, जबकि मैदान पर दोनोंचिर  प्रतिद्वंद्वी हैं। नीरज ने कई मौकों पर नदीम की मदद भी की है।
'Neeraj Chopra is like my son, prayed for him', says Arshad Nadeem mother after Paris Olympics Javelin Final
सरोज देवी-नीरज चोपड़ा-अरशद नदीम - फोटो : ANI/PTI
नीरज-अरशद का रिश्ता
नीरज और अरशद के बीच की दोस्ती दुनियाभर में प्रसिद्ध है। दोनों का एक-दूसरे के प्रति आपसी सम्मान, प्यार को दुनियाभर में सराहना मिलती है। दोनों की मंओं ने भी अपने निस्वार्थ स्वभाव को प्रस्तुत किया और अपने-अपने बयान से सीमापार भी फैंस के दिल जीते हैं। इससे पहले नीरज की मां सरोज देवी ने कहा था- हम रजत पदक जीतकर खुश हैं। जिसे स्वर्ण मिला (अरशद नदीम) वह भी मेरा बच्चा है। 

अरशद नदीम ने नीरज चोपड़ा को हराकर ओलंपिक चैंपियन का खिताब जीता। अरशद ने गुरुवार को 92.97 मीटर के रिकॉर्ड तोड़ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर के अपने सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ बैक-टू-बैक ओलंपिक पदक जीते। हालांकि, वह स्वर्ण से चूक गए। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में 87.58 मीटर का थ्रो फेंककर स्वर्ण अपने नाम किया था। तब नदीम पांचवें स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
'Neeraj Chopra is like my son, prayed for him', says Arshad Nadeem mother after Paris Olympics Javelin Final
अरशद नदीम-नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने पेरिस में ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम के लिए 10 करोड़ (पाकिस्तानी) रुपये की नकद पुरस्कार की घोषणा की है। नदीम को हालांकि कुछ महीने पहले ओलंपिक के लिए नया भाला खरीदने के लिए ‘क्राउड फंडिंग’ (बड़ी संख्या में लोगों से धन जुटाना) की मदद लेनी पड़ी थी। मरियम ने यह भी कहा कि इस खिलाड़ी के नाम पर उनके गृहनगर खानेवाल में एक स्पोर्ट्स सिटी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
'Neeraj Chopra is like my son, prayed for him', says Arshad Nadeem mother after Paris Olympics Javelin Final
अरशद नदीम - फोटो : Twitter

नदीम ने गुरुवार को पेरिस से अपने माता-पिता को पहला संदेश दिया कि वह अब अपने गांव में या उसके आसपास एथलीटों के लिए एक उचित अकादमी बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। उनके पिता मुहम्मद अरशद ने बताया, 'हम उसे इतनी लोकप्रियता देने के लिए शुक्रगुजार हैं। उसने उम्मीद जताई कि यह ओलंपिक स्वर्ण पदक अब ग्रामीण क्षेत्र में खिलाड़ियों के लिए एक खेल अकादमी बनाने के उसके प्रयास में मदद करेगा।'

पाकिस्तान में कई वर्षों तक राष्ट्रीय एथलेटिक्स निकाय का नेतृत्व करने वाले जनरल (रिटायर) मुहम्मद अकरम साही को भरोसा है कि अरशद की उपलब्धि से देश में एथलेटिक्स की लोकप्रियता में इजाफा होगा। उन्होंने कहा, 'मैं कई और अरशद नदीम को पाकिस्तान के लिए पदक जीतते हुए देखना चाहता हूं। नीरज चोपड़ा जब उभरे तो उन्होंने भारत में गैर क्रिकेट खिलाड़ियों पर बड़ा प्रभाव डाला और उम्मीद है कि पाकिस्तान में भी ऐसा होगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed