{"_id":"5c23119dbdec2256f03e9874","slug":"swati-yadav-from-kanpur-will-take-part-in-khelo-india-competition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया में खेलेंगी कानपुर की स्वाति, पुणे में 9 जनवरी से शुरू होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
खेलो इंडिया में खेलेंगी कानपुर की स्वाति, पुणे में 9 जनवरी से शुरू होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
Wed, 26 Dec 2018 11:12 AM IST
शिखा पांडेय
पुलकित तिवारी, अमर उजाला, कानपुर
पुलकित तिवारी, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी स्वाति यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के पुणे में 9 से 26 जनवरी तक होने वाली खेलो इंडिया प्रतियोगिता में कानपुर शहर की एकमात्र वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी स्वाति यादव भाग लेंगी। उनका मुकाबला देश की टॉप 18 वेट लिफ्टिरों से होगा। उनके चयन पर परिजनों और ग्रीनपार्क के खिलाड़ियों ने खुशी जताई है।
वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी स्वाति यादव
शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन पुणे में होने वाली खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इससे पूर्व भी स्वाति कई प्रतियोगिताओं में शहर का नाम रोशन कर चुकी हैं।
स्वाति ने बताया कि सितंबर 2017 में ग्रीनपार्क में कोच राघवेंद्र सिंह सेे उन्होंने वेट लिफ्टिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरू की थी। एक माह बाद ही ग्रीनपार्क में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
तब से अभी तक कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर शहर के लिए पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पिता महेश यादव और कोच राघवेंद्र सिंह को दिया है।
स्वाति ने बताया कि सितंबर 2017 में ग्रीनपार्क में कोच राघवेंद्र सिंह सेे उन्होंने वेट लिफ्टिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरू की थी। एक माह बाद ही ग्रीनपार्क में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
तब से अभी तक कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर शहर के लिए पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पिता महेश यादव और कोच राघवेंद्र सिंह को दिया है।
वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी स्वाति यादव
- फोटो : अमर उजाला
मैरीकॉम फिल्म से हुई थी प्रभावित
स्वाति ने बताया कि वर्ष 2017 में मैरीकॉम फिल्म देखी थी। इसके बाद लगा की लड़कियां स्पोर्ट्स में अच्छा कर सकती हैं। परिजनों ने भी पूरा सहयोग किया और ग्रीनपार्क में ट्रेनिंग दिलाई। अब सपना है कि मैं भी मैरीकॉम की तरह बनूं औैर देश का नाम रोशन करूं।
स्वाति ने बताया कि वर्ष 2017 में मैरीकॉम फिल्म देखी थी। इसके बाद लगा की लड़कियां स्पोर्ट्स में अच्छा कर सकती हैं। परिजनों ने भी पूरा सहयोग किया और ग्रीनपार्क में ट्रेनिंग दिलाई। अब सपना है कि मैं भी मैरीकॉम की तरह बनूं औैर देश का नाम रोशन करूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी स्वाति यादव
- फोटो : अमर उजाला
उपलब्धियों पर एक नजर
- अक्तूबर 2017 में ग्रीनपार्क में हुई मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
- दिसंबर 2017 में मेरठ में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।
- जनवरी 2018 में बनारस में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्र्ण पदक जीता।
- दिसंबर 2018 में नागपुर में हुई राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में चौथा स्थान पाया।

खेलो इंडिया में उम्दा प्रदर्शन पर मिलती मदद
कानपुर। खेलो इंडिया में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी पर खेल मंत्रालय की ओर से पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे खिलाड़ी के प्रशिक्षण, रहने और खाने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही प्रशिक्षण के लिए कोच भी उपलब्ध कराया जाता है।
यह योजना खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने लागू की थी। इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी का चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी किया जाता है।