{"_id":"66c061dc0c6f99dc760d4bad","slug":"neeraj-chopra-will-play-in-lausanne-diamond-league-gave-this-statement-on-arshad-nadeem-s-92-97-meter-throw-2024-08-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Neeraj Chopra: लुसाने डायमंड लीग में खेलते दिखेंगे नीरज चोपड़ा, अरशद नदीम के 92.97 मी. के थ्रो पर दिया यह बयान","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Neeraj Chopra: लुसाने डायमंड लीग में खेलते दिखेंगे नीरज चोपड़ा, अरशद नदीम के 92.97 मी. के थ्रो पर दिया यह बयान
Sat, 17 Aug 2024 02:09 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:09 PM IST
सार
नीरज से यह पूछे जाने पर कि अरशद ने जब 92.97 मीटर का थ्रो किया तो वह क्या सोच रहे थे? इस पर भारतीय एथलीट ने कहा- मुझे कभी नहीं लगा था कि मैं नहीं कर पाऊंगा। भले ही किसी को कैसा भी लगे, लेकिन मुझे कभी नहीं लगा कि मैं नहीं कर पाऊंगा।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा, अरशद नदीम
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक से चूकने के बाद इन दिनों नीरज चोपड़ा रिहैब में हैं। वह ओलंपिक के दौरान चोटिल थे, लेकिन इसके बावजूद रजत पदक जीतने में कामयाब रहे थे। टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज ने पेरिस में 89.4 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, पाकिस्तान के प्रतिद्वंद्वी अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। अब नीरज ने अरशद के थ्रो और खुद के प्रयास को लेकर बयान दिया है। नीरज से यह पूछे जाने पर कि अरशद ने जब 92.97 मीटर का थ्रो किया तो वह क्या सोच रहे थे? इस पर भारतीय एथलीट ने कहा- मुझे कभी नहीं लगा था कि मैं नहीं कर पाऊंगा। भले ही किसी को कैसा भी लगे, लेकिन मुझे कभी नहीं लगा कि मैं नहीं कर पाऊंगा।
अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
नीरज ने कहा- जेवलिन में तीन-चार मीटर बढ़ना या सही से हिट हो जेवलिन, यह कोई बड़ी बात नहीं है। यह बढ़ जाती है। जैसे हम बात करें अरशद नदीम की भी, 90.18 मीटर थ्रो बेस्ट थी उनकी, जो उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में लगाई थी और मेरी 89.94 मीटर थ्रो बेस्ट थी। वही है ओलंपिक में उसने अचानक से 92.97 मीटर का थ्रो कर दिया और ऐसा नहीं है कि मैं ये नहीं कर सकता था। बस वही था कि मैं अपने आप को इतना पुश नहीं कर सका। मैं मानसिक तौर पर तैयार था, लेकिन शारीरिक तौर पर मैं खुद को रोक रहा था। मेरे पैर उस तरह से नहीं काम कर रहे थे, जैसे वह आमतौर पर करते हैं रनिंग के दौरान। मेरे प्रयास व्यर्थ जा रहे थे। नदीम के थ्रो के बाद वाला मेरा थ्रो शानदार रहा था और मैं सकारात्मक था। हालांकि, इसके बाद जैसे-जैसे टाइम बढ़ता चला गया, फिर शारीरिक रुकावट आने लगी। मैंने बहुत कोशिश की, लेकिन जब तक आपका लेगवर्क अच्छा नहीं है, तकनीक अच्छी नहीं है तो आप कितना भी जोर लगा लो तो वो खराब ही हो जाता है। दिमाग में मेरे एक प्रतिशत भी नहीं था कि नहीं हो सकता।
#WATCH | On Arshad Nadeem's 92.97 metres throw at the finals of Javelin throw at the Paris Olympics, Neeraj Chopra says, "I never thought I couldn't do it... Arshad Nadeem's previous best was at 90.18 metres which he threw at the Commonwealth Games, and my previous best was 89.94… pic.twitter.com/Ips0jrZ3aM
— ANI (@ANI) August 17, 2024
नीरज-अरशद
- फोटो : PTI
नीरज ने इस बात की भी पुष्टि की कि वह 22 अगस्त से शुरू होने जा रहे लुसाने डायमंड लीग में भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा- 'पहले मैंने सोचा था की ज्यूरिख डायमंड लीग और फिर फाइनल डायमंड लीग में सिर्फ हिस्सा लूंगा, लेकिन यहां आकर लगा कि पेरिस के बाद ज्यादा इंजरी नहीं हुई। आमतौर पर प्रतियोगिता के बाद यह थोड़ा बढ़ जाती है। हालांकि, इस बार हमने सही समय पर ट्रीटमेंट भी लिया।' नीरज ने इस दौरान अपने पर्सनल ट्रेनर इशान को धन्यवाद दिया और कहा कि 2017 से वह मेरे साथ काम कर रहे हैं और कभी भी मुझे कमजोर नहीं महसूस होने दिया। हमेशा मेरा सही इलाज किया, जिससे मैं अच्छा महसूस कर सकूं। तो अभी काफी सही लग रहा है तो मैंने लुसाने डायमंड लीग में खेलने का फैसला भी किया है।
#WATCH | On his plans post his Olympic stint, Neeraj Chopra says, "... I have finally decided to participate in the Lausanne Diamond League, which begins August 22." pic.twitter.com/euMxssIYak
— ANI (@ANI) August 17, 2024