{"_id":"5f3f3ac84dee344a2c287c2e","slug":"4-wrestling-marriages-ended-divorce-steve-austin-and-debra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WWE के चार कपल जिन्होंने रचाई शादी और फिर हुआ तलाक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
WWE के चार कपल जिन्होंने रचाई शादी और फिर हुआ तलाक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रैंडी सैवेज और मिस एलिजाबेथ,स्टीव ऑस्टिन और डेब्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले कुछ सालों में कई WWE सुपरस्टार्स ने आपस में शादी रचाई है। ट्रिपल एच और स्टेफनी मैकमैहन, ब्रॉक लैसनर और सेबल, ऐज और बेथ फीनिक्स, और यहां तक कि द अंडरटेकर और मिशेल मैककूल ने साबित किया है कि WWE रेसलर्स के बीच सालों तक एक अच्छा रिश्ता बना रह सकता है। हालांकि कुछ रेसलरों के लिए यह राह मुश्किल रही है। अपने करियर के दौरान कई जोड़ियां आपस में सामंजस्य नहीं बैठा पाई हैं। इस वजह से WWE और रेसलिंग जगत में कई सुपरस्टार्स की शादी टूट चुकी है। आइए जानते हैं रेसलिंग कपल्स के बारे में जिनका शादी के बाद तलाक हो गया।
2 of 5
randy savage and elizabeth
- फोटो : सोशल मीडिया
रैंडी सैवेज और मिस एलिजाबेथ की जोड़ी काफी चर्चित रही। WWE को टीवी पर समरस्लैम 1991 में उनकी शादी का सैगमेंट बुक करना पड़ा। समरस्लैम में शादी के एक साल बाद इनका तलाक हो गया।
3 of 5
स्टिन रोड्स और टेरी रनल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
WWE सुपरस्टार डस्टिन रोड्स और टेरी रनल्स ने 1993 में शादी की थी। शादी के बाद रनल्स और रोड्स के बीच मतभेद बढ़ने लगे। दोनों 1998 तक साथ नजर आए। इसके बाद 1999 में दोनों की प्रसिद्ध जोड़ी का तलाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
steve austin and debra
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टीव ऑस्टिन और डेब्रा की मुलाकात पहली बार 1998 में हुई थी और साल 2000 में वो एक-साथ आ गए। 2002 में स्टीव ने तलाक लेने का निर्णय लिया और फिर फरवरी 2003 में वो अलग हो गए। इसके बाद काफी विवाद हुआ और इस वजह से ऑस्टिन पर पुलिस केस भी दर्ज हुआ।
विज्ञापन
5 of 5
टोरी विल्सन और बिली किडमैन
- फोटो : सोशल मीडिया
टोरी विल्सन और बिली किडमैन ने चार साल तक साथ रहने के बाद 2003 में शादी रचाई थी। किसी वजह से दोनों के रिश्ते कमजोर पड़ने लगे और 2008 में उनका तलाक हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।