{"_id":"677df949fd3c0090a7090b46","slug":"ajith-kumar-car-crash-what-is-ajith-kumar-connection-with-racing-making-comeback-after-2-decades-read-story-2025-01-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajith Kumar Car Crash: दिग्गज अभिनेता अजित का रेसिंग से क्या है कनेक्शन? दो दशक बाद कर रहे वापसी, यहां पढ़ें","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Ajith Kumar Car Crash: दिग्गज अभिनेता अजित का रेसिंग से क्या है कनेक्शन? दो दशक बाद कर रहे वापसी, यहां पढ़ें
Wed, 08 Jan 2025 09:34 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 08 Jan 2025 09:34 AM IST
सार
अजित की एक रेसिंग टीम है जिसका नाम 'अजित कुमार रेसिंग' है। वह फिलहाल 24एच दुबई 2025 टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। उनके साथ उनकी टीम के साथी मैथ्यू डेट्री, फैबियन डफीक्स और कैमरन मैकलियोड भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
अजित कुमार
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज अभिनेता अजित कुमार इन दिनों एक कार रेसिंग इवेंट में हिस्सा लेने के लिए दुबई में हैं। इस रेसिंग इवेंट का नाम 24एच दुबई 2025 है। हालांकि, इस इवेंट के दौरान मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। प्रैक्टिस के दौरान अजित की कार बैरियर से जा टकराई। उस कार को अजित ही ड्राइव कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उस वक्त अजित की रेसिंग कार की स्पीड 180 किमी प्रति घंटे की थी। बैरियर से टकराने के बाद उनकी कार पांच बार घूमी और फिर रुक गई। हालांकि, अजित को कोई चोट नहीं पहुंची। उन्हें बाद में बाहर निकाला गया। इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
अजित कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजित प्रैक्टिस के दौरान कार में छह घंटे का एंड्यूरेंस टेस्ट ले रहे थे, तभी उनकी कार बैरियर से जा टकराई। उनकी टीम ने मीडिया को बताया कि प्रैक्टिस के दौरान मंगलवार दोपहर 12 बजकर 45 मिनट के आसपास उनकी कार बैरियर से जा टकराई। वहां मौजूद सिक्योरिटी टीम ने तुरंत एक्शन लिया और अजित को बाहर निकाला।
Ajith Kumar’s massive crash in practise, but he walks away unscathed.
— Ajithkumar Racing (@Akracingoffl) January 7, 2025
Another day in the office … that’s racing!#ajithkumarracing #ajithkumar pic.twitter.com/dH5rQb18z0
अजित कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुरक्षित हैं अजित कुमार
अजित के इस कार एक्सीडेंट का वीडियो सामने आते ही फैंस काफी ज्यादा परेशान नजर आए। फैंस की चिंता को देखते हुए अजित कुमार रेसिंग टीम के मैनेजर और ड्राइवर फैबियन डफिक्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अभिनेता के फैंस को आश्वस्त किया है कि वह बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "टेस्ट का पहला दिन खत्म। अजित सुरक्षित हैं, बिना किसी भी खरोंच के...और यही सबसे महत्वपूर्ण है।"

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
अजित कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
अजित का रेसिंग से क्या है कनेक्शन?
दरअसल, अजित की एक रेसिंग टीम है जिसका नाम 'अजित कुमार रेसिंग' है। वह फिलहाल 24एच दुबई 2025 टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। उनके साथ उनकी टीम के साथी मैथ्यू डेट्री, फैबियन डफीक्स और कैमरन मैकलियोड भी मौजूद हैं। फैबियन दिसंबर में टीम मैनेजर बने थे। यह रेस दुबई में 11 और 12 जनवरी को होना है। अजित ने पिछले साल सितंबर में अपनी रेसिंग टीम को लॉन्च किया था। उनकी पत्नी शालिनी ने सोशल मीडिया पर टीम का ब्रोशर जारी किया था। उन्होंने लिखा था- आपको रेसिंग ड्राइवर के तौर पर वापस से देखना शानदार है। आपको जिस चीज से प्यार है, आप वह कर रहे हैं। आपको और आपकी टीम को एक सफल रेसिंग करियर के लिए शुभकामनाएं।

अजित इससे पहले फॉर्मूला बीएमडब्ल्यू एशिया, ब्रिटिश फॉर्मूला-3 और एफआईए एफ-2 चैंपियनशिप जैसे बड़े टूर्नामेंट्स में भी हिस्सा ले चुके हैं। उनकी टीम अब यूरोप में कई टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेगी। अजित को बाइक्स भी पसंद है। उन्होंने अपने रेसिंग करियर की शुरुआत 1990 के दशक में नेशनल मोटरसाइकिल रेसिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर की थी। वह रेसिंग में काफी लंबे ब्रेक के बाद वापसी करते दिखे।