फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spcl: कभी दूध-घी को तरसते थे बजरंग पूनिया, अब करते हैं पूरे देश का गर्व से सीना चौड़ा

Wed, 26 Feb 2020 12:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 26 Feb 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Punia Birthday Special: Some Interesting Facts About this Superstar ahead of Tokyo Olympic
बजरंग पूनिया

टोक्यो ओलंपिक 2020 में बजरंग पूनिया भारत की सबसे बड़ी उम्मीद है। कुश्ती की नर्सरी हरियाणा में जन्मा यह पहलवान आज अपना 26वां बर्थडे मना रहा है। झज्जर जिले के खुदान गांव की मिट्टी में पले-बढ़े बजरंग तीन विश्व चैंपियनशिप जीतने वाले एकमात्र भारतीय हैं।

Bajrang Punia Birthday Special: Some Interesting Facts About this Superstar ahead of Tokyo Olympic
बजरंग पूनिया - फोटो : ट्विटर

गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड और फिर जकार्ता में खेले गए 2018 एशियाई खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट इस इस पहलवान को कुश्ती विरासत में मिली। पिता बलवान पूनिया भी एक पहलवान थे, लेकिन आर्थिक तंगी और खराब हालातों के चलते उन्हें कभी खुद को साबित करने का मौका नहीं मिला। 

Bajrang Punia Birthday Special: Some Interesting Facts About this Superstar ahead of Tokyo Olympic
बजरंग पूनिया - फोटो : ट्विटर

परिवार के खस्ता हालात तब भी बरकरार रहे जब बजरंग पहलवानी सीख रहे थे, लेकिन पिता ने अपनी तरह बेटे के अरमानों को बलि नहीं चढ़ने दी। ऐसा बताया जाता है कि बजरंग के पिता ज्यादा रुपया खर्च न हो इसलिए बस या ऑटो की जगह साइकिल से सफर तय करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bajrang Punia Birthday Special: Some Interesting Facts About this Superstar ahead of Tokyo Olympic
बजरंग पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया

यह पैसा वह सिर्फ इसलिए बचाते थे ताकि पहलवानी सीख रहे बजरंग को अच्छी डाइट मिल सके। बजरंग को घी और दूध समय पर मिल, इसके लिए परिवार ने कई सालों तक अपने हालातों से समझौता किया।

विज्ञापन
Bajrang Punia Birthday Special: Some Interesting Facts About this Superstar ahead of Tokyo Olympic
Bajrang Punia

दुनिया की नजर बजरंग पर तब पड़ी जब उन्होंने 2013 में 60 किग्रा भारवर्ग में विश्व चैंपियनशिप का कांस्य पदक जीता। महज 19 साल की उम्र में किए इस कमाल से ओलंपियन योगेश्वर दत्त बेहद प्रभावित हुए और अपनी निगरानी में उन्हें ट्रेन करना शुरू किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed