फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका कुमारी बेहद मुश्किलों का सामना करने के बाद बनीं बड़ी तीरंदाज, पिता को इस तरह मनाया

Mon, 17 Dec 2018 09:15 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Mon, 17 Dec 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
deepika kumar engaged with fellow atanu das her inspirational story
Deepika Kumari

दीपिका कुमारी भारत की दिग्गज तीरंदाज हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। वह अभी अपने साथी अतानु दास के साथ सगाई करने के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। 13 जून 1994 को दीपिका का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ। उनके पिता शिवनारायण महतो आॅटो रिक्शा चालक जबकि मां गीता महतो नर्स हैं। दीपिका के परिवार में कोई खिलाड़ी नहीं था। 

deepika kumar engaged with fellow atanu das her inspirational story
deepika kumari

रांची की दीपिका का बचपन से ही आर्चरी में शौक था। दीपिका की जिद थी कि वह इसी खेल में आगे बढ़ना चाहती हैं। दीपिका की जिद में दृढ़संकल्प था। उनकी जिद के सामने पिता ने हार मानी और अपनी बेटी को आगे बढ़ने देने के लिए राजी हुए।

deepika kumar engaged with fellow atanu das her inspirational story
deepika kumari

जानकारी है कि दीपिका को जिलास्तरीय टूर्नामेंट में भाग लेना था, लेकिन उनके पिता ने हिस्सा लेने से साफ इंकार कर दिया। बेटी ने हार नहीं मानी और पिता को अपनी बात समझाई। पिता ने दीपिका को 10 रुपए देकर भेजा। अपने करियर का पहला टूर्नामेंट खेलने गई दीपिका ने जीत दर्ज की और यही से उनके करियर को नई उड़ान मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika kumar engaged with fellow atanu das her inspirational story
दीपिका कुमारी

साल 2005 में दीपिका अर्जुन आर्चरी एकेडमी से जुड़ी। इसके बाद वह टाटा तीरंदाजी एकेडमी भी गईं। फिर वह पल आया जब दीपिका ने परिवार और देश का नाम रोशन किया। 2006 में मैरीदा मेक्सिको में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप की कम्पाउंड एकल प्रतियोगिता में दीपिका ने स्वर्ण पदूक हासिल किया। ऐसा करने वाली वे भारत की दूसरी तीरंदाज बनीं। 

विज्ञापन
deepika kumar engaged with fellow atanu das her inspirational story
दीपिका कुमारी

यहां से शुरू हुए सफर ने उन्हें विश्व की नंबर—1 तीरंदाज का तमगा हासिल कराया। सबसे पहले वर्ष 2009 में महज 15 वर्ष की दीपिका ने अमेरिका में हुई 11वीं यूथ आर्चरी चैंपियनशिप जीतकर अपनी उपस्थिति जाहिर की थी। वर्ष 2010 दीपिका के लिए सफलताओं से भरा रहा। कई स्पर्धाओं में उन्होंने स्वर्णिम प्रदर्शन किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed