WWE एक ऐसा खेल है, जिसे पूरी दुनिया में देखा जाता है। यह खेल एंटरटेनमेंट का बड़ा डोज अपने दर्शकों को प्रदान करता है। WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार मनोरंजन की कला में माहिर हैं। महान रेसलर और कुशल अभिनेता के रूप में, वो WWE की कहानी को आगे बढ़ाने और दर्शकों को जोड़े रखने की बखूबी क्षमता रखते हैं। आइए जानते हैं अब तक के दिग्गज पांच WWE के सुपरस्टार्स के बारे में।
इतिहास के पांच सबसे बड़े सुपरस्टार, जिनके नाम से गूंजा WWE एरिना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द रॉक नए जमाने के WWE के लिए पोस्टर-चाइल्ड थे। उनके पास जबरदस्त तकनीक और कुश्ती कला थी। दर्शकों से जुड़ने की रॉक में गजब की क्षमता थी, जिसने रॉक को WWE के शिखर पर पहुंचाने में मदद की। रॉक की सबसे बड़ी ताकत सेल्फ मार्केटिंग की क्षमता थी।
रॉक ने छोटे प्रशंसकों के बीच अपनी पहचान स्थापित की। वह रिंग के अंदर और बाहर भी अपने सिग्नेचर मूव करते थे, जो दर्शकों को बेदह पसंद आता था। द रॉक के बारे में अद्भुत बात यह है कि, वह रिंग में केवल सात साल लड़ने के बावजूद मेगा-स्टारडम तक पहुंचे।
जॉन सीना WWE के खेल एक अनोखे सुपरस्टार हैं। वह, शायद एकमात्र ऐसे WWE सुपरस्टार हैं, जिनके फैन्स समान रूप से आलोचना और प्रशंसा दोनों करते हैं। WWE ने दर्शकों पर दिलचस्पी बनाए रखने और अधिक की चाह रखने के लिए उन पर भरोसा किया। जॉन सीना ने कभी अपने दर्शकों को निराश नहीं किया। आज तक वह WWE के युवा प्रशंसकों के बीच खास तौर पर लोकप्रिय हैं। अपनी लंबी उम्र के बावजूद जॉन की लगातार बढ़ती लोकप्रियता ने उन्हें हमेशा के लिए सबसे बड़ा WWE का स्टार बना दिया।
द अंडरटेकर की लोकप्रियता WWE के खेल में ऐसी है कि उनके नाम से न जाने कितनी कहनियां गढ़ी गई हैं। WWE में जीवित रहने और रोमांचित करने के लिए उन्होंने भेदभाव की रणनीति को चुना है। रिंग में उन्होंने कई बार जीवित रहने की अदम्य क्षमता दिखाई है। कई बार जलते हुए ताबूत से बाहर निकलकर उन्होंने लोगों को चौंका दिया, इससे अंडरटेकर का WWE में एक सुपरस्टार के रूप में कद और बढ़ गया।
अपने विशाल आकार के बावजूद वह अपने विभिन्न तरीके की तकनीक के साथ रिंग में उतरते थे। वह बेहद ही फुर्तीले और तगड़े एथलीट रहे हैं। रिंग में उनकी धैर्य रखने की क्षमता ने उन्हें प्रशंसकों के बीच बेदह मशहूर किया।
रेसलिंग रिंग में स्टोन कोल्ड का उभरना WWE के लिए एक जबरदस्त बदलाव था। हल्क होगन युग के अंत के साथ WWE को एक सुपरस्टार की सख्त जरूरत थी, जो उनकी जगह ले सके। स्टोन कोल्ड का क्रूर व्यक्तित्व, आम-आदमी, बीयर की गूंज वाली छवि को तुरंत प्रशंसकों के एक बड़े वर्ग का साथ मिल गया और वह जल्द ही एक सुपरस्टार बन गए।
WWE को दोबारा लोकप्रिय बनाने का श्रेय स्टोन कोल्ड को ही जाता है। वह अब तक के सबसे महान WWE सुपरस्टार के बारे में हो रही किसी भी बहस में सबसे आगे रहे।