{"_id":"675c130df4138c0751077d67","slug":"gukesh-broke-kasparov-s-39-year-old-record-see-the-list-of-six-youngest-chess-world-champions-2024-12-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gukesh-Kasparov: गुकेश ने कास्पारोव का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, देखें छह सबसे युवा चेस चैंपियंस की लिस्ट","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Gukesh-Kasparov: गुकेश ने कास्पारोव का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, देखें छह सबसे युवा चेस चैंपियंस की लिस्ट
Fri, 13 Dec 2024 04:27 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 13 Dec 2024 04:27 PM IST
सार
गुकेश ने डिंग लिरेन को 14वें और आखिरी गेम में हराया और चैंपियन बने। हम आपको दुनिया के छह सबसे युवा चेस चैंपियंस के बारे में बता रे हैं...
विज्ञापन
गुकेश, कास्पारोव और क्रैमनिक
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर गुकेश डोम्माराजू चीन के डिंग लिरेन को हराकर सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बन गए। गुकेश ने रूस के महान खिलाड़ी गैरी कास्पारोव को पीछे छोड़ा जिन्होंने 1985 में 22 साल की उम्र में यह खिताब जीता था। गुकेश भारत के दूसरे ग्रैंडमास्टर हैं जिन्होंने विश्व खिताब अपने नाम किया है। ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद 2007 से छह साल तक विश्व चैंपियन रहे थे। गुकेश ने डिंग लिरेन को 14वें और आखिरी गेम में हराया और चैंपियन बने। हम आपको दुनिया के छह सबसे युवा चेस चैंपियंस के बारे में बता रहे हैं...
डी गुकेश
- फोटो : PTI
1. डी गुकेश (भारत)
उम्र (जब पहली बार चैंपियन बने): 18 साल
गुकेश ने गुरुवार को 14वें गेम के अंतिम क्लासिकल टाइम कंट्रोल गेम को जीतने के बाद लिरेन के 6.5 के मुकाबले आवश्यक 7.5 अंक हासिल किए। आखिरी मैच भी टाई ब्रेकर की ओर बढ़ रहा था, लेकिन गुकेश ने लिरेन की एक गलती का फायदा उठाया और मैच अपने नाम कर लिया।

कास्पारोव
- फोटो : Twitter
2. गैरी कास्पारोव (रूस, तब यूएसएसआर)
उम्र (जब पहली बार चैंपियन बने): 22 साल 210 दिन
गैरी कास्परोव 1985 में अनातोली कारपोव को हराकर सबसे कम उम्र के विश्व चेस चैंपियन बने थे। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे उन्होंने डिंग लिरेन पर गुकेश की जीत तक बनाए रखा।

मैग्नस कार्लसन
- फोटो : Twitter
3. मैग्नस कार्लसन (नॉर्वे)
उम्र (जब पहली बार चैंपियन बने): 22 साल, 357 दिन
मैग्नस कार्लसन ने 2013 में चेन्नई में तब के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को 5-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया था। कार्लसन 2022 तक दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बने रहे। हालांकि, उन्होंने प्रेरणा की कमी का हवाला देते हुए अपना खिताब छोड़ दिया था।

मिखाइल ताल
- फोटो : Twitter
4. मिखाइल ताल (लातविया, तब यूएसएसआर)
उम्र (जब पहली बार चैंपियन बने): 23 वर्ष और 32 दिन
मिखाइल ताल, जिन्हें 'रीगा के जादूगर' के रूप में भी जाना जाता है, 1960 में आठवें विश्व शतरंज चैंपियन बने।
उम्र (जब पहली बार चैंपियन बने): 23 वर्ष और 32 दिन
मिखाइल ताल, जिन्हें 'रीगा के जादूगर' के रूप में भी जाना जाता है, 1960 में आठवें विश्व शतरंज चैंपियन बने।