कोरोना वायरस ने खेल की प्रतियोगिताओं पर ब्रेक लगा दिया है। खिलाड़ी अपने-अपने घरों में बंद हैं। देश में आज जनता कर्फ्यू लगा। समूचे देश की रफ्तार आज थम गई। कोरोना के खतरे को देखते हुए सरकार की ओर से लोगों को लगातर निर्देश दिए जा रहे हैं कि वे अपने घरों से बाहर ना निकलें। जिनमें संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं, उन्हें आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। विदेश से लौटे नागरिकों को क्वारंटीन रहने को कहा गया है। अब जब लोग घरों में बंद हैं, तो उन्हें करने के लिए कुछ तो चाहिए। जाहिर है आपके पास और भी मनोरंजन के साधन होंगे, लेकिन हम आपको बता रहे हैं बॉलीवुड में खेल पर बनीं ऐसी पांच फिल्मों के बारे में जिन्हें देखकर आप रोमांच से भर जाएंगे। जब दुनिया भर के टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया है, देश में होने वाले आईपीएल को भी टाल दिया गया है। ऐसे में देखिए ये खेल और खिलाड़ियों पर बनीं चार शानदार फिल्में।
Janta Curfew के दौरान घर में देखिए खेल और खिलाड़ियों पर बनी ये फिल्में, होगा भरपूर मनोरंजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैरी कॉम
प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय महिला मुक्केबाज मैरी कॉम के जीवन पर आधारित इस फिल्म में शानदार अभिनय किया है। 2014 में आई इस फिल्म में मैरी कॉम के संघर्ष को शानदार तरीके से फिल्माया गया है। परिवार और करियर के बीच संतुलन के साथ-साथ बॉक्सिंग के लिए जुनूनी मैरी कॉम की यात्रा को दिखाया गया है। फिल्म की व्यापक रूप से प्रशंसा की गई थी। कठोर शारीरिक प्रशिक्षण से गुजरने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने मैरी कॉम की मुक्केबाजी की शैली को शानदार अंदाज में प्रस्तुत किया।
चक दे इंडिया
खेल पर बनी बॉलीवुड की एक और शानदार फिल्म है 2007 में आई चक दे इंडिया। शाहरुख खान ने कमाल की एक्टिंग की है इस फिल्म में। यह फिल्म 2002 राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत से प्रेरित है। शाहरुख की दमदार एक्टिंग और इस फिल्म के म्यूजिक दर्शकों के रोंगटे खड़े देते हैं। इस फिल्म का गाना चक दे इंडिया देशभक्ति की अलग ही तान छेड़ता है। इस फिल्म की खास बात यह है कि गैर-हॉकी प्रशंसकों को भी यह फिल्म झूमा देती है।
भाग मिल्खा भाग
राष्ट्रमंडल खेलों और कई एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय धावक मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित इस फिल्म में फरहान अख्तर ने अभिनय किया है। फरहान मिल्खा सिंह के किरदार को खुद के भीतर उतार लिया है। इस फिल्म में मिल्खा सिंह के संघर्ष और खेल के प्रति उनके जुनून को बेहतरीन तरीके से फिल्माया गया है। फिल्म मिल्खा सिंह और उनकी बेटी द्वारा लिखित पुस्तक 'द रेस ऑफ माय लाइफ' पर आधारित है। फिल्म के अधिकार बेचते समय, सिंह ने महज एक रुपया लिया था।
पान सिंह तोमर
आर्मी मैन, चैंपियन एथलीट और ... डकैत? पान सिंह तोमर एक हाई-ऑक्टेन फिल्म है। इरफान खान स्टारर इस फिल्म की कहानी अपने आप में ही अनोखी है और उसके बाद इरफान की एक्टिंग। यह फिल्म स्टीपलचेज रेस के नेशनल चैंपियन रहे पान सिंह तोमर के उपर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक सैनिक चैंपियन एथलीट बनता है और फिर गांव के विवाद में पड़कर एक कुख्यात डकैत।