{"_id":"5f88315e8ebc3e9be34631c5","slug":"mc-mary-kom-advice-to-virat-kohli-on-how-to-be-a-star-athlete-and-loving-parent","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता बनने से पहले मैरीकॉम से क्या सिखना चाहते हैं क्रिकेट कप्तान कोहली?","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पिता बनने से पहले मैरीकॉम से क्या सिखना चाहते हैं क्रिकेट कप्तान कोहली?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 15 Oct 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली, मैरीकॉम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विराट कोहली अगले साल जनवरी में पिता बनने वाले हैं लेकिन इससे पहले भारतीय कप्तान खेल और पिता की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने के लिए छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम से सीख लेना चाहते हैं।
2 of 7
विराट कोहली
- फोटो : social media
भारतीय कप्तान ने कहा कि वह स्टार मुक्केबाज और चार बच्चों की मां मैरीकॉम के बताए गए रास्ते पर चलना चाहते हैं। कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा के यहां अगले साल जनवरी में पहला बच्चा आने वाला है। कोहली ने मैरीकॉम से इंस्टाग्राम चैट में कहा, 'मुझे नहीं लगता कि माता पिता की भूमिका और व्यस्त करियर के बीच संतुलन बनाने के बारे में बात करने के लिये आपसे बेहतर कोई और हो सकता है।'
3 of 7
विराट कोहली, मैरीकॉम
- फोटो : social media
इन दोनों के बीच बातचीत से पहले छह बार की विश्व चैंपियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज ने कोहली और अनुष्का को बधाई दी। कोहली ने अब भी रिंग में अपना दबदबा बनाने की इच्छा रखने वाली 37 वर्षीय मैरीकॉम से पूछा, 'आप एक मां हैं। आपने अभ्यास, इतनी अधिक चैंपियनशिप में भाग लेना, यह सब कैसे किया। आपने कैसे संतुलन बनाया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
mary kom
- फोटो : अमर उजाला
मैरीकॉम ने कहा कि परिवार की सहायता के बिना यह संभव नहीं था। उन्होंने कहा, 'शादी के बाद मेरे पति मेरा मजबूत पक्ष रहे हैं। उन्होंने मुझे बहुत अधिक सहयोग दिया। मैं जो चाहती हूं उन्होंने उस हर चीज का ख्याल रखा। वह आदर्श पति और पिता हैं। इसके अलावा मेरे बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं।'
विज्ञापन
5 of 7
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने कहा कि मैरीकॉम ने जो राह दिखायी है उसका कोई भी माता पिता अनुसरण कर सकते हैं। भारतीय कप्तान ने कहा, 'आप देश की महिलाओं ही नहीं बल्कि हर किसी के लिये आदर्श हैं। आपने तमाम विपरीत परिस्थितियों और कम सुविधाओं तथा अन्य चुनौतियों के बावजूद खेल में इतना कुछ हासिल किया।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।