फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paris 2024: 'स्वर्ण विजेता को...', विश्व एथलेटिक्स के 41 लाख रुपये देने की घोषणा पर नीरज चोपड़ा की प्रतिक्रिया

Fri, 12 Apr 2024 02:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 12 Apr 2024 02:29 PM IST
सार

यह पहली बार होगा कि जब इस साल पेरिस ओलंपिक की 48 एथलेटिक्स स्पर्धाओं के स्वर्ण पदक विजेताओं को विश्व एथलेटिक्स द्वारा भारी राशि दी जाएगी। विश्व एथलेटिक्स ने अपने इस दायरे को बढ़ाने का वादा किया है कि 2028 लास एंजिलिस चरण में सभी तीनों पदक विजेताओं को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
Olympics 2024: Neeraj Chopra on World Athletics announcement of giving 50 million dollars to gold medalists
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स के पेरिस ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले सभी एथलीट को 50,000 डॉलर (करीब 41.60 लाख रुपये) का पुरस्कार देने के फैसले की प्रशंसा की। उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहेंगे कि अन्य वैश्विक प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह का प्रोत्साहन मिले।

यह पहली बार होगा कि जब इस साल पेरिस ओलंपिक की 48 एथलेटिक्स स्पर्धाओं के स्वर्ण पदक विजेताओं को विश्व एथलेटिक्स द्वारा भारी राशि दी जाएगी। विश्व एथलेटिक्स ने अपने इस दायरे को बढ़ाने का वादा किया है कि 2028 लास एंजिलिस चरण में सभी तीनों पदक विजेताओं को शामिल किया जाएगा।
Olympics 2024: Neeraj Chopra on World Athletics announcement of giving 50 million dollars to gold medalists
नीरज चोपड़ा - फोटो : Twitter
'टेनिस या फुटबॉल से नहीं की जा सकती तुलना'
नीरज ने कहा, 'पैसे के मामले में एथलेटिक्स में उस तरह की राशि नहीं है जैसे टेनिस या फुटबॉल और अन्य खेलों में है। विश्व एथलेटिक्स का पेरिस ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता एथलीट के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा करने का फैसला अच्छी शुरुआत है। यह अच्छा फैसला है।विश्व एथलेटिक्स बहुत सक्रिय होता जा रहा है। आने वाले समय में मुझे लगता है कि वे डायमंड लीग जैसी प्रतियोगिताओं में भी वित्तीय प्रोत्साहन देंगे, जो अच्छा होगा।'
Olympics 2024: Neeraj Chopra on World Athletics announcement of giving 50 million dollars to gold medalists
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
'परिवार को मिल रही आराम की जिंदगी'
चोपड़ा ने खिलाड़ियों के लिए वित्तीय सुरक्षा की जरूरत पर बात करते हुए कहा, ‘हम जो कमाई करते हैं, वो खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त है। इससे हमें आराम की जिंदगी जीने में मदद मिल रही है, हमारे परिवार को आराम की जिंदगी मिल रही है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Olympics 2024: Neeraj Chopra on World Athletics announcement of giving 50 million dollars to gold medalists
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रैक एवं फील्ड एथलीट का मुख्य योगदान
विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन को ने कहा कि ओलंपिक पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि देना लंबे समय से लंबित था क्योंकि ओलंपिक खेलों में जो भारी राजस्व मिलता है, उसमें ट्रैक एवं फील्ड एथलीट का मुख्य योगदान होता है। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) से फैसले पर चर्चा नहीं की जिसके अंतर्गत ओलंपिक खेल आयोजित होते हैं। यह दोनों के बीच तनाव का कारण हो सकता है।
विज्ञापन
Olympics 2024: Neeraj Chopra on World Athletics announcement of giving 50 million dollars to gold medalists
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
'90 मीटर फेंक सकता हूं भाला'
नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक से पहले 90 मीटर दूर भाला फेंकने का लक्ष्य बनाए हैं और उनका कहना है कि जिस तरह से उनकी तैयारी चल रही है, यह किसी भी समय हो सकता है। चोपड़ा ने अपना 89.94 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 2022 स्टॉकहोम डायमंड लीग के दौरान फेंका था। ट्रेनिंग में वह 90 मीटर दूर भाला फेंक चुके हैं, लेकिन प्रतियोगिता में वह अभी तक इसकी बराबरी नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं पेरिस ओलंपिक से पहले 90 मीटर दूर भाला फेंकने का प्रयास करूंगा। उम्मीद करता हूं कि यह पेरिस ओलंपिक से पहले हो जाए। वैसे अभी हर चीज सही दिशा में आगे बढ़ रही है इसलिए लोगों को शायद ओलंपिक तक इंतजार नहीं करना पड़े और यह इससे पहले ही हो जाए। तैयारियां अच्छी चल रही हैं।’ 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed