{"_id":"57c14f5d4f1c1baf1cd4f439","slug":"sakshi-malik-in-love-with-another-wrestler","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साक्षी ने चुना अपना 'सुल्तान', भाई ने किया खंडन ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
साक्षी ने चुना अपना 'सुल्तान', भाई ने किया खंडन
Sun, 28 Aug 2016 12:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 28 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
साक्षी मलिक
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रियो ओलंपिक में देश के लिए पहला पदक जीतकर रातोंरात देश की पहचान बनी साक्षी मलिक ने अपने चाहने वालों को जोर का झटका दिया है। अंग्रेजी अखबार DNA ने बंगाली अखबार अमृत बाजार पत्रिका के हवाले से लिखा कि उन्होंने अपने लिए जीवनसाथी चुन लिया है और वह भी एक पहलवान है।
लेकिन साक्षी के भाई ने इस खबर का पूरी तरह से खंडन किया है। उन्होंने अमर उजाला से कहा है कि साक्षी के शादी की अभी कोई योजना नहीं है। और यह खबर पूरी तरह से आधारहीन है।
साक्षी की शादी की खबर गलत, परिवार ने किया इसका खंडन
2 of 8
साक्षी मलिक
- फोटो : getty
महिलाओं की 58 किलोग्राम भार वर्ग की पहलवान साक्षी मलिक की रियो ओलंपिक के शुरुआती 11 दिन तक कोई खास पहचान नहीं थी, लेकिन 12वें दिन उनके जीवन का सबसे यादगार पल उस समय बन गया जब उन्होंने देश के लिए पदक जीत लिया और इसी कारनामे ने न सिर्फ भारत का 31वें ओलंपिक में खाता खुलवाया बल्कि वह खुद अचानक हर ओर चर्चा का विषय बन गईं।
साक्षी की शादी की खबर गलत, परिवार ने किया इसका खंडन
3 of 8
साक्षी मलिक
- फोटो : Getty
उनकी ऐतिहासिक कामयाबी के बाद उन पर खूब पैसों की बारिश भी हुई। एक झटके में वह रेलवे में क्लर्क से क्लास वन अधिकारी बन गईं तो करोड़ों रुपए उनकी झोली में आ गए। खेल के जरिए कामयाबी हासिल करने वाली साक्षी के पास अब वो सब कुछ आ गया है जिसकी चाहत हर किसी को होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
साक्षी की शादी की खबर गलत, परिवार ने किया इसका खंडन
4 of 8
साक्षी मलिक
- फोटो : PTI
साक्षी की कामयाबी के बाद देश के कई कुंवारे लड़के इस पहलवान को अपनी जीवनसाथी बनाने का सपना संजोने लगे थे, लेकिन कुछ वेबसाइट पर चल रही खबरों के अनुसार इस पहलवान ने पहले से ही अपने लिए एक जीवनसाथी चुन लिया है। उनका यह साथी भी एक पहलवान है। हालांकि शादी की यह खबर गलत है।
विज्ञापन
साक्षी की शादी की खबर गलत, परिवार ने किया इसका खंडन
5 of 8
साक्षी मलिक
- फोटो : PTI
अंग्रेजी अखबार DNA ने बंगाली अखबार अमृत बाजार पत्रिका के हवाले से लिखा कि साक्षी ने शादी को लेकर खुलकर बातचीत की। साक्षी ने हालांकि उस लड़के का नाम नहीं बताया, लेकिन इतना जरूर बताया कि वह भी एक पहलवान है और उसके साथ इसी साल के अंत तक शादी हो जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।