फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में धोनी के अंदाज में दिखे मैक्सवेल, खेला हेलीकॉप्टर शॉट

Tue, 29 Oct 2019 08:39 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 29 Oct 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
Watch Glenn Maxwell Does A MS Dhoni In Australia Emphatic Win Over Sri Lanka In 1st T20I
Glenn Maxwell

रविवार से ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका के बीच तीन टी-20 मैच की सीरीज का आगाज हो गया। एडिलेड में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 134 रन के विशाल अंतर से धमाकेदार जीत दर्ज की। लंबे समय के बाद टी-20 टीम वापसी कर रहे डेविड वॉर्नर ने शानदार शतक जड़ा, वहीं उनके जोड़ीदार और कप्तान एरॉन फिंच ने भी 36 बॉल में 64 रन जमाए। वॉर्नर-फिंच के बाद महफिल लूटी ग्लेन मैक्सवेल ने, उन्होंने मात्र 28 गेंदों की अपनी पारी में धुआंदार 62 रन ठोक दिए। इस पारी के दौरान मैक्सवेल ने सात चौके और तीन छक्के लगाए।

Watch Glenn Maxwell Does A MS Dhoni In Australia Emphatic Win Over Sri Lanka In 1st T20I
Glenn Maxwell - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी पारी के दौरान मैक्सवेल ने मिडविकेट के उपर से दो छक्के लगाए, जिसे देख क्रिकेट फैंस को एम एस धोनी की याद आ गई। मैक्सवेल ने धोनी के अंदाज में गेंद को सीमा रेखा पार भेजा। दोनों छक्के धोनी के ट्रेड मार्क शॉट हेलीकॉप्टर शॉट जो थे। पूरे मैदान में मैक्सवेल के हवाई हमलों की तारीफ हो रही थी।
Watch Glenn Maxwell Does A MS Dhoni In Australia Emphatic Win Over Sri Lanka In 1st T20I
कसुन रंजिता - फोटो : सोशल मीडिया

मैक्सवेल ने यह शॉट कसुन रंजिता की अंतिम दो गेंदों पर लगाए थे। रंजीता के लिए यह मैच बेहद निराशाजनक साबित हुआ और उन्होंने यहां चार ओवर में 75 रन दे दिए। अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वह सबसे महंगा स्पेल फेंकने वाले गेंदबाज बन गए है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Watch Glenn Maxwell Does A MS Dhoni In Australia Emphatic Win Over Sri Lanka In 1st T20I
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया

कंगारू टीम ने मेहमान श्रीलंका के सामने 234 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर सिर्फ 99 रन ही बना पाई। श्रीलंका के लिए सर्वाधिक 17 रन दशुन शनाका ने बनाए। सीरीज का अगला मैच 30 अक्टूबर को ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed