Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Paralympics 2024: 'You are not afraid of winning or losing', PM Modi said to medal winning para athletes
{"_id":"66e3e9ec6a336d4b3d05a90b","slug":"paralympics-2024-you-are-not-afraid-of-winning-or-losing-pm-modi-said-to-medal-winning-para-athletes-2024-09-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Paralympics: 'आप जीत-हार से नहीं डरते, कोई बोझ नहीं है और ये आपका सबसे बड़ा गुण', पैरा एथलीट्स से बोले PM मोदी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paralympics: 'आप जीत-हार से नहीं डरते, कोई बोझ नहीं है और ये आपका सबसे बड़ा गुण', पैरा एथलीट्स से बोले PM मोदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:59 PM IST
सार
लगातार दूसरे पैरालंपिक में स्वर्ण जीतने वाले भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने कहा कि टोक्यो में स्वर्ण जीतने के बाद प्रधानमंत्री मोदी से किया वादा निभाकर उन्हें अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
1 of 7
पीएम मोदी ने पैरा एथलीट्स से बातचीत की
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पैरालंपिक में इतिहास रचने वाले एथलीट्स से मुलाकात की। भारतीय पैरा एथलीटों ने पेरिस पैरालंपिक में रिकॉर्ड 29 पदक जीते थे, जिसमें सात स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य शामिल हैं। भारतीय दल मंगलवार को लौटा और प्रधानमंत्री मोदी ने उनका नई दिल्ली में अपने आवास पर अभिनंदन किया। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से पैरालंपिक में उनके अनुभव साझा करने को कहा। साथ ही पीएम ने खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाया।
2 of 7
पैरा एथलीट्स से मिलते पीएम मोदी
- फोटो : PTI
पुरूषों की चक्काफेंक एफ56 स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले योगेश कथुनिया ने कहा, 'प्रदर्शन में निरंतरता आपकी वजह से आई है। आपके द्वारा शुरू की गई योजनाओं की वजह से यह संभव हुआ। हर किसी के लिये पीएम का मतलब प्रधानमंत्री, लेकिन हमारे लिए आप परम मित्र हैं।' इस पर प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं इस पर गर्व महसूस करता हूं। मैं भी आप सभी के साथ मित्र की तरह काम करना चाहता हूं।'
3 of 7
पैरा एथलीट्स से मिलते पीएम मोदी
- फोटो : PTI
लगातार दूसरे पैरालंपिक में स्वर्ण जीतने वाले भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने कहा कि टोक्यो में स्वर्ण जीतने के बाद प्रधानमंत्री मोदी से किया वादा निभाकर उन्हें अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा, 'यह मेरा लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है। तब मैं टोक्यो से स्वर्ण जीतकर आया तो आपने मुझसे वादा लिया था कि ऐसे दो स्वर्ण और चाहिए। तो सर यह दूसरा स्वर्ण आपके लिए है। मैं थोड़ा नर्वस था लेकिन 20 अगस्त को आपसे बात करने के बाद मुझे प्रेरणा मिली। मैं अपनी टीम की ओर से आपको धन्यवाद देता हूं क्योंकि हमें लगा कि पदक के साथ लौटेंगे तो आपसे मिल सकेंगे, आपसे बात कर सकेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
पैरा एथलीट्स से मिलते पीएम मोदी
- फोटो : PTI
पैरा जूडो में भारत को पहली बार कांस्य पदक दिलाने वाले कपिल परमार ने कहा, 'मैंने 2021 से अब तक 16 प्रतिस्पर्धाएं खेली और कई पदक जीते। मेरा डर निकल गया था। कोचों को भी धन्यवाद दूंगा क्योंकि दृष्टिबाधित को संभालना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। उनके हाथ पकड़कर ही मुकाम तक पहुंचते हैं।' प्रधानमंत्री मोदी ने पैरा एथलीटों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों का दिव्यांगों के प्रति नजरिया बदला है।
विज्ञापन
5 of 7
पैरा एथलीट्स से मिलते पीएम मोदी
- फोटो : PTI
उन्होंने कहा, 'ईश्वर ने आपको अतिरिक्त क्षमता दी है भले ही आपको कुछ शारीरिक परेशानी हो। आप जीत या हार से नहीं डरते। आप पर कोई बोझ नहीं है और यही आपका सबसे बड़ा गुण है। आपके जरिए मैं देश में सांस्कृतिक बदलाव देख रहा हूं। मैं लोगों के आपको देखने का नजरिया बदलना चाहता हूं। नजरिया बदल रहा है। आपके योगदान से समाज में बड़ा बदलाव आ रहा है। आपने सभी दिव्यांगों में यह भरोसा पैदा किया है कि वे किसी से कम नहीं है। पदक मायने नहीं रखता। आपको बहुत बधाई।'
India's Paralympic champions have set a new benchmark with the highest-ever medal count. It was a delight to interact with them. https://t.co/yLkviuJCaI
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।