Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Paris Olympics 2024: After Imane Khelif, another controversial boxer Lin Yu Ting starts with victory
{"_id":"66adb16a8a6caa95910cadaf","slug":"paris-olympics-2024-after-imane-khelif-another-controversial-boxer-lin-yu-ting-starts-with-victory-2024-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: इमाने खेलीफ के बाद एक और विवादित मुक्केबाज की जीत से शुरुआत, महिला एथलीट पर जमकर बरसाए मुक्के","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: इमाने खेलीफ के बाद एक और विवादित मुक्केबाज की जीत से शुरुआत, महिला एथलीट पर जमकर बरसाए मुक्के
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 03 Aug 2024 09:56 AM IST
सार
इमाने और 28 साल की लिन अपनी लिंग पात्रता को लेकर राजनीतिक रूप से उलझी हुई हैं। खेलीफ और लिन दोनों ने बिना किसी विवाद के 2021 टोक्यो ओलंपिक में खेली थीं, लेकिन यहां उन्हें विवादों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
लिन यू टिंग
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पेरिस ओलंपिक में लैंगिक योग्यता का मामला चर्चा में है। गुरुवार को अल्जीरिया की इमाने खेलीफ महिलाओं की 66 किलोग्राम वर्ग के मुकाबले में इटली के एंजेला कारिनी के खिलाफ जीत हासिल की थी। मैच शुरू होने के 46 सेकंड बाद ही कारिनी ने मैच से हटने का फैसला किया था। उन्होंने कहा था कि खेलीफ के पंच इतने तगड़े थे कि उन्हें लगा कि वह चोटिल हो जाएंगी। खेलीफ का एक पंच कारिनी ने नाक पर जाकर लगी और वह दर्द के मारे कराह उठी थीं। बाद में खेलीफ पर पुरुष गुणसूत्रों वाला खिलाड़ी होने के आरोप लगे थे। खेलीफ को पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में एक्सवाई गुणसूत्र होने के आरोप लगे थे।
2 of 4
पेरिस
- फोटो : Twitter
सिर्फ खेलीफ नहीं, उस चैंपियनशिप में एक और खिलाड़ी को इसी वजह से बाहर किया गया था। वह हैं ताइवान की लिन यू-टिंग। अब लिन यू ने भी पेरिस में अपने शुरुआती मुकाबले में महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में उज्बेकिस्तान की सितोरा तुर्दीबेकोवा को सर्वसम्मत अंक के फैसले पर हराया। हालांकि, इस दौरान लिन यू टिंग महिला मुक्केबाज पर जमकर मुक्के बरसाती दिखीं। हालांकि, लिन ने तुर्दीबेकोवा को शक्ति के बजाय चालाकी से हराया। जैब्स के साथ स्कोर करने के लिए अपनी पहुंच का उपयोग किया और लड़ाई को एकतरफा बनाने के लिए उज्बेक खिलाड़ी के प्रयासों को दरकिनार कर दिया। जीत के बाद लिन ने मीडिया से बात करने से परहेज किया।
It just happened again at the Olympics.
Lin Yu‑ting, a biological male (XY), just "won" the women's boxing match.
इमाने और 28 साल की लिन अपनी लिंग पात्रता को लेकर राजनीतिक रूप से उलझी हुई हैं। खेलीफ और लिन दोनों ने बिना किसी विवाद के 2021 टोक्यो ओलंपिक में खेली थीं, लेकिन यहां उन्हें विवादों का सामना करना पड़ रहा है। टोक्यो ओलंपिक के बाद इन दोनों को पात्रता मानदंड को पूरा करने में विफल रहने के बाद अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (IBA) द्वारा संचालित नई दिल्ली में 2023 विश्व चैंपियनशिप से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने मुक्केबाजों को फ्रांस की राजधानी में प्रतिस्पर्धा करने के लिए मंजूरी दे दी है, जिससे बाकी मुक्केबाजों और फैंस में नाराजगी है। आईओसी ने पेरिस खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी वित्तीय, नैतिक और संचालन मुद्दों पर आईबीए से छीन ली है।
Lin Yu Ting of Taiwan defeats Sitora Turdibekova of Uzbekistan at the Paris Olympics! 🥊
However, Lin was previously barred from the 2023 Women's Boxing World Championship for having male XY chromosomes. 🇫🇷🏅
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने खेलीफ और लिन को प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देने के अपने फैसले पर कायम रहते हुए कहा था कि महिला वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने वाला हर कोई प्रतियोगिता पात्रता नियमों का पालन कर रहा है। वे अपने पासपोर्ट में महिलाएं हैं। पेरिस ओलंपिक में खेलीफ का अगला मुक्केबाजी मैच हंगरी की अन्ना लुका हमोरी के खिलाफ होगा। पेरिस ओलंपिक में महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में खेलीफ की भागीदारी को लेखक जेके राउलिंग और एलोन मस्क जैसी प्रमुख हस्तियों की आलोचना का सामना करना पड़ा है। उन्होंने तर्क दिया है कि पुरुष गुणसूत्रों वाले एथलीटों को महिलाओं के खेलों में प्रतिस्पर्धा नहीं करनी चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।