फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Olympics: ये क्या हुआ! ओलंपिक से लौटने के कुछ ही घंटों के भीतर इस दिग्गज पर मंडराया घर से निकाले जाने का खतरा

Fri, 02 Aug 2024 05:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 02 Aug 2024 05:37 PM IST
सार

पेरिस में चल रहे ओलंपिक खेलों में पिस्टल निशानेबाजों ने भारत के तीन पदक में से दो पदक जीते हैं जिसमें मनु भाकर ने व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतने के बाद सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मिश्रित टीम वर्ग में भी कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
National pistol coach Samaresh Jung face eviction from home within hours of returning from Paris Olympics 2024
समरेश जंग और मनु भाकर - फोटो : PTI
पेरिस ओलंपिक से भारत लौटने के कुछ ही घंटों के भीतर राष्ट्रीय पिस्टल कोच समरेश जंग हैरान रह गए जब उन्हें पता चला कि जिस घर में उनका परिवार करीब 75 साल से रह रहा था, वह एक अवैध निर्माण’ है और उनके पास इसे खाली करने के लिए सिर्फ 48 घंटे का समय है। राष्ट्रमंडल खेल 2006 और 2010 में सात स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक जीतने के बाद ‘गोल्डफिंगर’ उपनाम पाने वाले जंग ने कहा कि उन्हें अपना सामान बांधकर जाने के लिए कम से कम दो महीने चाहिए।
National pistol coach Samaresh Jung face eviction from home within hours of returning from Paris Olympics 2024
समरेश जंग - फोटो : PTI
परेशान जंग ने कहा, 'यह एक ऐसी संपत्ति थी जिस पर हम पिछले 75 वर्षों से रह रहे थे। 1978 में जमीन और ढांचे को श्री सिंह को पट्टे पर दिया गया था और तब से हम उन्हें किराया दे रहे हैं।' उन्होंने बताया, 'एल एंड डीओ (भूमि एवं विकास कार्यालय) ने हमें कल ही नोटिस भेजा है। असल में मुझे पेरिस से घर पहुंचने के एक घंटे बाद ही इस बारे में पता चला।'
National pistol coach Samaresh Jung face eviction from home within hours of returning from Paris Olympics 2024
समरेश जंग - फोटो : PTI
पेरिस में चल रहे ओलंपिक खेलों में पिस्टल निशानेबाजों ने भारत के तीन पदक में से दो पदक जीते हैं जिसमें मनु भाकर ने व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतने के बाद सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मिश्रित टीम वर्ग में भी कांस्य पदक जीता। जंग का घर सिविल लाइंस इलाके में है और उन्होंने कहा कि 200 परिवारों को दो दिनों के भीतर घर खाली करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
National pistol coach Samaresh Jung face eviction from home within hours of returning from Paris Olympics 2024
समरेश जंग - फोटो : PTI
दिल्ली उच्च न्यायालय सोमवार को मामले की सुनवाई करेगा। जंग ने कहा, 'मैं कानून से ऊपर नहीं हूं और अगर कानून यही कहता है तो मैं घर खाली कर दूंगा। लेकिन दो दिन का नोटिस देना कोई तरीका नहीं है। कम से कम हमें घर खाली करने के लिए कुछ महीने तो दीजिए।'
विज्ञापन
National pistol coach Samaresh Jung face eviction from home within hours of returning from Paris Olympics 2024
समरेश जंग - फोटो : PTI
उन्होंने पूछा, 'क्या यह कोई आपातकाल या युद्ध की स्थिति है कि हमें एक दिन में घर खाली करना पड़े?' इस 54 वर्षीय पूर्व निशानेबाज ने कहा कि दिल्ली में उनके पास दूसरा घर नहीं है। उन्होंने कहा, 'अब मेरे पास जाने के लिए कोई जगह नहीं है। मेरे पास 1000 से ज्यादा किताबों की एक बड़ी लाइब्रेरी है और मेरा भाई घर की तलाश में गया है और हम सब कुछ पैक करने की कोशिश कर रहे हैं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed