Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Paris Olympics 2024 Top Athletes Ready to Shine With Strong Performance in Paris Know Schedule Dates
{"_id":"66a0af2289a4781de40f5289","slug":"paris-olympics-2024-top-athletes-ready-to-shine-with-strong-performance-in-paris-know-schedule-dates-2024-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: पेरिस में दम दिखाने के लिए तैयार हैं दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी, कई सितारों का दावा बेहद मजबूत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: पेरिस में दम दिखाने के लिए तैयार हैं दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी, कई सितारों का दावा बेहद मजबूत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 26 Jul 2024 05:45 PM IST
सार
कई दिग्गज एथलीटों का यह अंतिम ओलंपिक माना जा रहा है इनमें बास्केटबाल स्टार अमेरिका के लेब्रोन जेम्स, जमैका की धाविका शैली एन फ्रेजर प्राइज और टेनिस स्टार राफेल नडाल शामिल हैं। ऐसे में युवाओं के साथ उनकी अच्छी होड़ देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
1 of 11
पेरिस ओलंपिक 2024
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पेरिस ओलंपिक में दुनिया भर के दिग्गज एथलीटों का मेला लगा है। कई खिलाड़ियों की तो उपलब्धियां और रुतबा इतना बड़ा है कि उनका भाग लेना ही पदक की गारंटी माना जा रहा है। भारत के अलावा अन्य देशों के खिलाड़ियों की बात करें तो इनमें स्वीडन के बांसकूद खिलाड़ी आर्मंड मोंडो डुप्लेंटिस से लेकर अमेरिकी जिमनास्ट सिमोन बाइल्स शामिल हैं। मैराथन धावक केन्या के किपचोगे हैं तो अमेरिकी तैराक कैटी लेडेकी भी हैं। कई दिग्गज एथलीटों का यह अंतिम ओलंपिक माना जा रहा है इनमें बास्केटबाल स्टार अमेरिका के लेब्रोन जेम्स, जमैका की धाविका शैली एन फ्रेजर प्राइज और टेनिस स्टार राफेल नडाल शामिल हैं। ऐसे में युवाओं के साथ उनकी अच्छी होड़ देखने को मिल सकती है। पेरिस में 206 देशों के 10500 से ज्यादा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं, पदकों के लिए कड़ी होड़ होंगी लेकिन कुछ खास सितारों का दावा बेहद मजबूत माना जा रहा है।
2 of 11
पेरिस ओलंपिक 2024
- फोटो : अमर उजाला
प्राइज की शैली जुदा
जमैका की तीन बार की ओलंपिक चैंपियन और आठ बार की पदक विजेता शैली एन फ्रेसर प्राइज को 37 साल की होने के बावजूद कम करके नहीं आंका जा सकता। उनके पेरिस में 100 मीटर में हिस्सा लेने की संभावना है। 200 मीटर में उनका भाग लेना निश्चित नहीं है। यह उनका अंतिम ओलंपिक माना जा रहा है और वह कोई कोर-कसर नहीं रखेंगी। बीजिंग से शुरू हुई उनकी ओलंपिक यात्रा में उन्होंने अब तक तीन स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक जीता है।
3 of 11
पेरिस ओलंपिक 2024
- फोटो : अमर उजाला
शकारी को पहले ओलंपिक पदक की तलाश
अमेरिका की 100 और 200 मीटर रेस की 24 साल की धाविका शकारी रिचर्ड्सन पिछली बार टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने में सफल रही थीं, लेकिन डोप टेस्ट में विफल रहने के कारण उन्हें टीम से हटा दिया गया था। पिछले साल बुडापेस्ट में हुई विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वालीं एथलीट पेरिस में पदक जीतना चाहेंगी। बुडापेस्ट में उन्होंने फर्राटा रेस के अलावा चार गुणा 100 मीटर रिले में भी स्वर्ण जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
पेरिस ओलंपिक 2024
- फोटो : अमर उजाला
तैराकी में लेडेकी की निगाह 11वें ओलंपिक पदक पर
अमेरिका की 27 साल की तैराक कैटी लेडेकी का यह चौथा ओलंपिक होगा। वह लंदन 2012, रियो डि जेनेरियो 2016 और टोक्यो ओलंपिक 2020 के तीन ओलंपिक में 10 पदक जीत चुकी हैं जिसमें सात स्वर्ण और तीन रजत पदक हैं। उन्होंने फ्री स्टाइल की 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर में क्वालिफाई कर लिया है। उनके पेरिस में अपने ओलंपिक पदकों की फेहरिस्त में और इजाफा करने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
5 of 11
पेरिस ओलंपिक 2024
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी जिम्नास्ट बाइल्स में बड़ा बल
अपने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर अमेरिका की 27 साल की दिग्गज जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स ने टोक्यो में सिर्फ बैलेंस बीम स्पर्धा में भाग लिया था जहां उन्हें केवल कांस्य से संतोष करना पड़ा था। उन्होंने टीम स्पर्धा में रजत पदक दिलाने में भूमिका निभाई थी। रियो में उन्होंने चार स्वर्ण सहित पांच पदकों पर कब्जा किया था। पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक के साथ उन्होंने संकेत दिया है कि पेरिस में फिर वह रियो ओलंपिक वाला कमाल दिखा सकती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।