फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paris Olympics: तीरंदाज दीपिका बोलीं- पेरिस में बेटी की कमी खलेगी, लेकिन ओलंपिक पदक के सामने यह कुछ भी नहीं

Fri, 26 Jul 2024 05:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 26 Jul 2024 05:35 PM IST
सार

दीपिका ओलंपिक की तैयारियों के लिए लगभग दो महीने तक बेटी से दूर रही। पेरिस के लिए उड़ान भरने से पहले पुणे के सेना खेल संस्थान में वह कुछ समय के लिए अपने पति तीरंदाज अतनु दास और अपनी बेटी के साथ रहीं।

विज्ञापन
Paris Olympics: Archer Deepika said- I will miss my daughter in Paris, nothing infront of Olympic medal
दीपिका कुमारी - फोटो : PTI
आज से शुरू हो रहे ओलंपिक में चुनौती पेश करने को तैयार दीपिका कुमारी को अपनी 19 महीने की बेटी की कमी यहां खल रही है लेकिन इस भारतीय तीरंदाज के लिए दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित खेल आयोजन में पदक के सपने को पूरा करने के सामने यह बहुत छोटा सा त्याग है। दीपिका चौथी बार ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले रही है लेकिन उन्हें अब भी इन खेलों में अपने पहले पदक का इंतजार है। दीपिका को बेटी से दूर रहने की निराशा है लेकिन ओलंपिक पदक के सामने उन्हें इससे कोई शिकायत नहीं है।
Paris Olympics: Archer Deepika said- I will miss my daughter in Paris, nothing infront of Olympic medal
दीपिका कुमारी - फोटो : PTI
दीपिका ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, 'अपनी बेटी से दूर होने के दर्द को बयां करना मुश्किल है लेकिन यह उस चीज को हासिल करने के बारे में भी है जिसके लिए हम इतने वर्षों से लगातार मेहनत कर रहे हैं।' दीपिका ओलंपिक की तैयारियों के लिए लगभग दो महीने तक बेटी से दूर रही। पेरिस के लिए उड़ान भरने से पहले पुणे के सेना खेल संस्थान में वह कुछ समय के लिए अपने पति तीरंदाज अतनु दास और अपनी बेटी के साथ रहीं।

दीपिका ने कहा, 'मुझे उसकी काफी कमी खलती है, लेकिन इसमें कुछ नहीं कर सकते है। वह किसी के साथ भी जल्दी घुलमिल जाती है और वह अतनु और मेरे ससुराल के लोगों के साथ अच्छी तरह से घुलमिल गई है।' दीपिका के लिए दिसंबर 2022 में मां बनने के बाद खेलों में वापसी करना काफी मुश्किल था। उनकी मांसपेशियों में जकड़न आ गई और उनके लिए 19 किलो का धनुष उठाना लगभग असंभव हो गया।
Paris Olympics: Archer Deepika said- I will miss my daughter in Paris, nothing infront of Olympic medal
दीपिका कुमारी और अतनु - फोटो : PTI
अतनु ने उस समय को याद करते हुए कहा, 'हमने इस तरह से योजना बनाई थी कि हम पेरिस में प्रतिस्पर्धा कर सकें। लेकिन मां बनने के बाद उसके लिए सब कुछ शून्य से शुरू करने जैसा था। तीर चलाने के धनुष उठाने तो दूर की बात थी वह अपने दैनिक काम को भी करने में सक्षम नहीं थी। उसने धीरे-धीरे जॉगिंग करना शुरू किया और फिर जिम में बहुत मेहनत की।'

दीपिका को तो यहां तक लग गया था कि उनका करियर खत्म हो गया है। उन्होंने कहा, 'दीपिका उस समय मुझ से कहती थी लगता है कि करियर खत्म हो गया। मैं तीरंदाजी नहीं कर पाउंगी।' दीपिका ने हालांकि हिम्मत नहीं हारी और कड़ी मेहनत के साथ पिछले साल गोवा में हुए राष्ट्रीय खेलों में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर शानदार वापसी की। उन्होंने इसके बाद कोरिया के दिग्गज कोच किम ह्युंग-टाक की देखरेख में अभ्यास करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Paris Olympics: Archer Deepika said- I will miss my daughter in Paris, nothing infront of Olympic medal
दीपिका कुमारी - फोटो : PTI
दीपिका ने कहा, 'यह सिर्फ कौशल में सुधार करने के बारे में नहीं था। उनका मार्गदर्शन तीरंदाजी में स्पष्टता लाने में भी भूमिका निभाता है। इससे मुझे काफी फायदा हुआ।' दीपिका इसके बाद शंघाई विश्व कप में रजत पदक जीतने के साथ तीन महीने तक चले चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन किया। तीस साल की यह खिलाड़ी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही जबकि अतनु इसमें जगह बनाने से चूक गए।

टोक्यो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाली दीपिका ने पेरिस में कई यादगार परिणाम हासिल किये है और उन्हें इस शहर में एक बार अच्छे नतीजे की उम्मीद है। वह 2021 विश्व कप में व्यक्तिगत, टीम और मिश्रित टीम में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरा करने में सफल रही। वह फ्रांस की राजधानी में पिछले साल विश्व कप फाइनल में रजत पदक जीतने में सफल रही।
विज्ञापन
Paris Olympics: Archer Deepika said- I will miss my daughter in Paris, nothing infront of Olympic medal
दीपिका कुमारी - फोटो : PTI
दीपिका ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि हमारे देश में ओलंपिक को लेकर इतनी बातचीत क्यों होती है। ओलंपिक नजदीक आने पर हर कोई तीरंदाजी की ओर देखता है और इससे अनावश्यक दबाव पैदा होता है। हमें इसे किसी अन्य प्रतियोगिता की तरह ही लेना होगा। भारतीयों पर मानसिक दबाव काफी अधिक है।'

दीपिका इन खेलों से पहले ज्यादा सुर्खियों में नहीं रहना चाहती है। उन्होंने कहा, 'मैं सुर्खियों में नहीं रहना चाहती हूं। हमने यहां तक पहुंचने में सक्षम होने के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। अब अनुकूल ड्रा पाने के लिए हमें क्वालीफिकेशन में अच्छी रैंक हासिल करनी होगी।' ओलंपिक में व्यक्तिगत रैंकिंग को मिश्रित टीम का निर्धारण के लिए अहम माना जाता है और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए दीपिका और धीरज बोम्मदेवरा की मिश्रित युगल में जोड़ी बन सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed