फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paris Olympics: सीन नदी पर अनूठे अंदाज में होगा उद्घाटन समारोह, छह किलोमीटर तक नावों में परेड करेंगे खिलाड़ी

Fri, 26 Jul 2024 11:17 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 26 Jul 2024 11:17 AM IST
सार

इस ओलंपिक में लैंगिक समानता भी देखने को मिलेगी। कुल 10,500 खिलाड़ियों में आधी महिलाएं होंगी। पेरिस खेलों का पारंपरिक समापन समारोह पुरुषों की मैराथन की जगह महिलाओं की मैराथन से होगा। इस बार 32 में से 28 खेल ऐसे हैं जिसमें पुरुष और महिला दोनों भाग लेंगे।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024 opening ceremony in unique style on Seine River, players will parade in boats for six km
पेरिस ओलंपिक - फोटो : Twitter
फैशन के शहर पेरिस में शुक्रवार से 33वें ओलंपिक की शुरुआत होने जा रही है। पेरिस सौ साल बाद फिर खेलों के महाकुंभ की मेजबानी कर रहा है। इतिहास में पहली बार ओलंपिक खेलों का उद्घाटन समारोह स्टेडियम में नहीं होगा। एथलीट दर्शकों के सामने पेरिस से होकर बहने वाली नदी सीन के किनारे नावों में परेड करेंगे। प्रत्येक राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल की नौकाओं में कैमरे लगे होंगे, जिससे टीवी और ऑनलाइन पर देख रहे दर्शक पूरी गतिविधि को करीब से देख सकेंगे। परेड ट्रोकाडेरो के सामने 6 किमी के अपने मार्ग पर समाप्त होगी, जहां समारोह के अंतिम चरण और उत्सव शो होंगे। बीचबॉल की स्पर्धा ऐतिहासिक एफिल टावर के बगल में होगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Paris2024 (@paris2024)


Paris Olympics 2024 opening ceremony in unique style on Seine River, players will parade in boats for six km
पेरिस ओलंपिक - फोटो : Twitter
इस बार दिखेगी लैंगिक समानता
इस ओलंपिक में लैंगिक समानता भी देखने को मिलेगी। कुल 10,500 खिलाड़ियों में आधी महिलाएं होंगी। पेरिस खेलों का पारंपरिक समापन समारोह पुरुषों की मैराथन की जगह महिलाओं की मैराथन से होगा। इस बार 32 में से 28 खेल ऐसे हैं जिसमें पुरुष और महिला दोनों भाग लेंगे।

भारत का लक्ष्य: ऐतिहासिक दस तक
भारतीय दल सफलता का नया इतिहास लिख सकता है। पिछली बार टोक्यो ओलंपिक में हमने सर्वाधिक सात पदक जीते थे। इस बार पदकों की संख्या दोहरे अंकों में पहुंचाने का लक्ष्य होगा। भारत को भालाफेंक, निशानेबाजी, बैडमिंटन, मुक्केबाजी और कुश्ती से तो पदक की उम्मीद है ही। इस बार कुछ नए खेलों में भी खाता खुल सकता है। कई स्पर्धाओं में दो पदक की भी उम्मीद है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Paris2024 (@paris2024)


Paris Olympics 2024 opening ceremony in unique style on Seine River, players will parade in boats for six km
पेरिस ओलंपिक - फोटो : Twitter
सिंधू और शरत होंगे भारतीय ध्वजवाहक
खिलाड़ियों के मार्चपास्ट में दो पदक जीत चुकीं बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल भारत के ध्वजवाहक होंगे। 117 सदस्यीय भारतीय दल में 70 खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में शिरकत करने जा रहे हैं। इनमें 29 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। 117 सदस्यीय दल में 47 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें एक या उससे अधिक ओलंपिक खेलने का अनुभव है। इनमें पुरुष हॉकी टीम समेत पांच पदक विजेता भी शामिल हैं। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक जीते थे। इनमें स्वर्ण जीतने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, रजत जीतने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू, कांस्य जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना, शटलर पीवी सिंधू के अलावा पुरुष हॉकी टीम पदक के लिए एक बार फिर जोर-आजमाइश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Paris Olympics 2024 opening ceremony in unique style on Seine River, players will parade in boats for six km
पेरिस ओलंपिक - फोटो : Twitter
फलस्तीन टीम का तोहफों और तालियों से स्वागत
फलस्तीन के ओलंपिक दल का यहां पहुंचने पर लोगों ने तालियों और तोहफों के साथ स्वागत किया और तोहफों में खाने का सामान और गुलाब के फूल शामिल थे। पेरिस हवाई अड्डे से बाहर निकलकर फलस्तीन के खिलाड़ियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अब तक 39000 फलस्तीनियों की जान ले चुके इस्राइल-हमास युद्ध के बीच उनकी मौजूदगी संकेत की तरह होगी। खिलाड़ियों, फ्रांस के समर्थकों और राजनीतिज्ञों ने यूरोपीय देशों से फलस्तीन को एक राष्ट्र के रूप में मान्यता देने का अनुरोध किया है। कइयों ने ओलंपिक में इस्राइली खिलाड़ियों के खेलने पर नाराजगी जताई है जिन्होंने इस्राइल पर युद्धापराध और मानवता के खिलाफ अपराध के आरोप लगाए हैं।

इनसे है पदक की उम्मीद
नीरज चोपड़ा, किशोर जेना (भालाफेंक), मीराबाई चानू (भारोत्तोलन), पीवी सिंधू, सात्विक-चिराग (बैडमिंटन), विनेश फोगाट, अंतिम पंघाल (कुश्ती), लवलीना बोरगोहेन, निकहत जरीन(मुक्केबाजी), मनु भाकर, सिफत कौर(निशानेबाजी)।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed