Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Paris Olympics: India House built in Paris is no less than a museum, Nita Ambani told its specialty, see VIDEO
{"_id":"66a8d75d2711a18c1b021f32","slug":"paris-olympics-india-house-built-in-paris-is-no-less-than-a-museum-nita-ambani-told-its-specialty-see-video-2024-07-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: किसी म्यूजियम से कम नहीं है पेरिस में बना इंडिया हाउस, नीता अंबानी ने बताई खासियत, देखें VIDEO","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: किसी म्यूजियम से कम नहीं है पेरिस में बना इंडिया हाउस, नीता अंबानी ने बताई खासियत, देखें VIDEO
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 30 Jul 2024 05:36 PM IST
सार
पिछले साल अक्तूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत की दावेदारी की इच्छा की घोषणा की थी और देश के एक अरब 40 करोड़ लोगों के सपने को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ने का संकल्प लिया था।
विज्ञापन
1 of 11
इंडिया हाउस
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने पेरिस में इंडिया हाउस का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत अब ओलंपिक की मेजबानी के लिए तैयार है। नीता अंबानी ने दीप प्रज्वलित करके इंडिया हाउस की शुरुआत की। उन्होंने एक वीडियो जारी कर इंडिया हाउस के अंदर की झलक दिखाई है। यह किसी म्यूजियम से कम नहीं है।
2 of 11
इंडिया हाउस
- फोटो : Twitter
इसमें कई कमरे बनाए गए हैं, जिसमें ऐतिहासिक वस्तुएं रखी गई हैं। इसके अलावा अंदर फैंस के मनोरंजन की व्यवस्था भी है। लोक नृत्य के अलावा डांस और लाइव परफॉर्मेंस की भी व्यवस्था है। इसके अलावा एथलीट्स और भारतीय फैंस के खाने के लिए देसी खाने की भी व्यवस्था की गई है।
3 of 11
इंडिया हाउस
- फोटो : Twitter
नीता ने उद्घाटन करते हुए कहा कि आज बहुत खुशी हो रही है। यह ओलंपिक में भारत का पहला कंट्री हाउस है। अब वह दिन दूर नहीं जब भारत ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि हमारे एथलीटों के लिए यह घर से दूर एक घर बन जाए। एक ऐसी जगह जहां हम उनका सम्मान करें। कार्यक्रम में भारत की कई मशहूर हस्तियां शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
इंडिया हाउस
- फोटो : Twitter
ला विलेट में इंडिया हाउस के उद्घाटन के मौके पर नीता ने भविष्य में ओलंपिक मेजबानी को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं है जब भारत भी ओलंपिक की मेजबानी करेगा।
“India House is not a destination, it’s a new beginning for India” 💫
Mrs. Nita Ambani, International Olympic Committee (IOC) member and founder of Reliance Foundation, officially inaugurates India House, marking India’s first-ever country house at the Olympic Games, during the… pic.twitter.com/l29PsSuOSY
— Reliance Industries Limited (@RIL_Updates) July 28, 2024
विज्ञापन
5 of 11
इंडिया हाउस
- फोटो : Twitter
पिछले साल अक्तूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत की दावेदारी की इच्छा की घोषणा की थी और देश के एक अरब 40 करोड़ लोगों के सपने को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ने का संकल्प लिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।